जयपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के चार दिन बाद भी मंत्रिमंडल को लेकर मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में मंत्रियों के नामों पर मंथनकरेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंच गए है। जबकि पायलट पहले से ही वहां मौजूद है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जा रहा है कि अगर नामों पर एकराय बन जाती है तो सोमवार तक मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला सकते है। विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए भी राहुल गांधी के स्तर पर ही कोई फैसला हो सकता है। बैठक में यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि सीएम व डिप्टी सीएम के बीच किस तरह से अधिकारों का बंटवारा होगा या नहीं होगा।
भाजपा ने जारी किया वीडियो, विभाजन के लिए कांग्रेस, कम्युनिस्ट को जिम्मेदार ठहराया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन, भाजपा को दिए खास मंत्रालय, यहां देखें
मध्यप्रदेश की 80 फीसदी से ज्यादा 'शहर सरकार' पर भाजपा का कब्जा
Daily Horoscope