• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BJP प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने इस्तीफा दिया, जल्द होगा नए नाम का एलान

Rajasthan BJP state president Ashok Paranami resigns - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज देर शाम तक या कल तक नए प्रदेशाध्यक्ष का एलान कर दिया जाएगा। परनामी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सीएम वसुंधरा राजे से केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा की है। संभवतया अर्जुन मेघवाल या गजेंद्रसिंह शेखावत को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

परनामी ने भाजपा मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा 16 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दे दिया था। वे पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने पिछले चार वर्षों में पार्टी को सशक्त करने का कार्य किया है और भविष्य में भी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा वे राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है तो निश्चित रूप से वे क्षमताओं के अनुसार कार्य करेंगे।

हार-जीत सामूहिक रूप से होती है

प्रदेश में हाल ही हुए दो लोकसभा और एक विधानसभा के उपचुनावों में पार्टी की हार को लेकर अशोक परनामी ने कहा कि यदि पार्टी जीतती है तो सामूहिक रूप से जीतती है और हारती है तो सामूहिक रूप से हारती है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को अशोक परनामी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।

मेघवाल, चतुर्वेदी, पारीक या शेखावत को मिल सकती है जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद अब मंत्री अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जयपुर हवामहल से विधायक सुरेंद्र पारीक और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम को लेकर चर्चा चल रही है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि इन नेताओं में से किसी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

माना जा रहा है कि संघ पृष्ठ भूमि से आने वाले विधायक सुरेंद्र पारीक को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। पारीक भाजपा सरकार में दूसरी बार विधायक बने। इससे पूर्व वे हवामहल विधानसभा क्षेत्र से पार्षद रहे हैं। इसके अलावा पारीक भाजपा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan BJP state president Ashok Paranami resigns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok paranami resigns, rajasthan bjp president, ashok paranami resigns, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved