• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के किए दर्शन

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani visited Lord Shri Ram birthplace temple in Ayodhya - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संत श्री साई नितिन राम और सिंधु सेवा समिति(रजि.) के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने अयोध्‍या में प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रभु झूलेलाल की आरती के साथ दीप प्रज्‍ज्‍वलन करके 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारम्‍भ किया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि देवनानी का शॉल ओढाकर व पुष्प गुच्छ व पाखर भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर देवनानी ने स्नातक और परास्नातक में उत्‍कृष्‍ट युवाओं को प्रमाण पत्र और स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर पुरस्‍कृत किया। देवनानी ने कहा कि अयोध्या एक नगर के साथ आध्‍यात्‍म और मर्यादा की पावन स्‍थली है। यहाँ भगवान श्रीराम ने सत्य और त्याग का संदेश दिया, वहीं प्रभु झूलेलाल ने समाज को साहस, न्याय और एकता की राह दिखाई। समाज के इन दोनों आदर्शों ने आध्‍यात्‍म और संस्कृति को नई दिशा दी। श्री देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दुःख सहने के बाद भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा। आज भी सिंधी समाज अपने परिश्रम, सेवा और संस्कार की पहचान से पूरे भारत और विश्व में गौरव बढ़ा रहा है। देवनानी ने कहा कि यह महोत्सव हमें याद दिलाता है कि ज्ञान हमारा हथियार है, संस्कृति हमारी पहचान है और समाज सेवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आज जब दुनिया हिंसा और तनाव से जूझ रही है, तब झूलेलाल का संदेश सत्य पर डटे रहो, न्याय का साथ दो और सबको एक मानो और भी प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने प्रभु झूलेलाल से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि समाज में प्रेम और सद्भावना बनी रहे और भारत पुनः विश्वगुरु बने।
देवनानी की उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल से मुलाकात:- राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को लखनउ में उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। देवनानी का पटेल ने शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया। पटेल ने देवनानी को स्‍वयं की पुस्‍तक चुनौतियां मुझे पसंद है और उत्‍तर प्रदेश के राजभवन पर प्रकाशित पुस्‍तक हमारा राजभवन की प्रति भेंट की।
देवनानी ने उत्‍तर प्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष महाना के साथ भवन, सदन, विधान परिषद भवन और संग्रहालय देखा, दोनों अध्‍यक्षों ने विधायी कार्यों पर की चर्चा – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को उत्‍तर प्रदेश विधान सभा में अध्‍यक्ष श्री सतीश महाना से भेंट की। देवनानी ने उत्‍तर प्रदेश विधान सभा भवन, सदन, डिजिटल संग्रहालय और विधान परिषद भवन का अवलोकन किया। देवनानी का महाना ने उत्‍तर प्रदेश विधान सभा पहुँचने पर शॉल ओढाकर एवं स्‍मृति‍ चिन्‍ह व पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। देवनानी ने महाना को राष्‍ट्र सेविका मां अहिल्‍याबाई होलकर पुस्‍तक भेंट की। देवनानी औ महाना ने राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश विधानसभाओं के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परम्‍पराओं और विधायी कार्य प्रणालियों पर चर्चा की।
देवनानी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के किए दर्शन - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अयोध्‍या में राम मंदिर में दर्शन किए। उन्‍होंने मंदिर की भव्यता एवं प्रगति का अवलोकन किया। देवनानी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भेंट कर मंदिर परिसर के विकास एवं आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त की। श्री देवनानी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संपूर्ण भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का गौरव है। यह मंदिर विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सांस्कृतिक मूल्यों की प्रेरणा देता रहेगा। देवनानी देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
देवनानी की चंपतराय से मुलाकात - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अयोध्या प्रवास के दौरान कारसेवकपुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय से मुलाकात हुई। श्री देवनानी ने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति, ट्रस्ट की गतिविधियों तथा अयोध्या को एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चंपत राय जी ने मंदिर निर्माण, प्रशासनिक प्रबंधन, मंदिर परिसर के विकास तथा आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani visited Lord Shri Ram birthplace temple in Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan assembly speaker vasudev devnani, lord shri ram birthplace temple in ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved