• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की शिष्टाचार भेंट

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani Pays Courtesy Visit to Vice President C.P. Radhakrishnan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से शुक्रवार को भारतीय संविधान के सिन्धी भाषा में विमोचन समारोह से पूर्व उप राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की । विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को राज्य विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित ''संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष-नवाचारों के 2 वर्ष'' पुस्तक और विधान सभा की दैनंदिनी भेंट की। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य (स्वतन्त्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल और इन्दौर (मध्य प्रदेश) से लोकसभा में सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे।
देवनानी ने उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को बताया कि इस दैनंदिनी में राजस्थान के गठन से वर्तमान विधानसभा की विभिन्न गतिविधियों के चित्रों को प्रकाशित किया गया है। विशेष कर 30 मार्च 1949 को देश के तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा जयपुर के तत्कालीन महाराजा मानसिंह को राजप्रमुख की शपथ दिलवाने और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राज्य विधान सभा के सदस्यों को सम्बोधित किए जाने आदि महत्त्वपूर्ण घटनाओं के चित्र भी प्रकाशित किए गए है।
देवनानी ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद भारतीय नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा से राज्य विधान सभा की पुस्तक और दैनंदिनी प्रकाशित कराने की नई परम्परा शुरू की गई है।
स्व. मोरारजी देसाई को श्रद्धांजलि—
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani Pays Courtesy Visit to Vice President C.P. Radhakrishnan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, vice president cp radhakrishnan, rajasthan assembly speaker, sindhi constitution release, parliamentary culture book, jaipur news, morarji desai tribute, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved