प्रदेश में मतदान केन्द्र और निर्वाचन प्रक्रिया इको-फ्रेंडली होगी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर, । राजस्थान निर्वाचन विभाग विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान 7 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष, निर्भीक एवं पारदर्शी चुनाव के लिए वेबकास्ट प्रक्रिया का अधिक विस्तार करेगा. इस क्रम में मतदान कक्ष से मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी फीड के साथ ही कक्ष के बाहर से भी लाइव कवरेज की मदद से मतदाताओं की कतार और क़ानून-व्यवस्था का प्रबंधन किया जाएगा. साथ ही, पूरी मतदान पक्रिया को इको-फ्रेंडली बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राजस्थान निर्वाचन विभाग ने मतदान दिवस के दिन पोलिंग स्टेशन से वेबकास्टिंग कवरेज के विस्तार की योजना तैयार कर ली है. इसमें मतदान कक्ष में हो रही मतदान प्रक्रिया के साथ साथ कक्ष के बाहर से भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. वेबकास्ट कवरेज के विस्तार से भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन विभाग और जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य प्राधिकारी मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन पर बारीक नजर रख सकेंगे तथा आवश्यकता होने पर सुधारात्मक कार्यवाही के लिए समुचित निर्देश दे सकेंगे.
मतदान केन्द्र से लाइव वेबकास्ट के जरिए सतत निगरानी
महाजन ने बताया कि इस नवाचार के लिए मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त कैमरा इंस्टाल किए जाएंगे और वेबकास्ट कवरेज के लाइव स्ट्रीमिंग पर निगरानी और विश्लेषण के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलों के अभय कमांड केसेंटर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और निर्वाचन आयोग के स्तर तक सतत निगरानी के लिए विशेष टीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे. इन टीवी स्क्रीन पर लाइव वीडियो कवरेज में मतदान कक्ष के बाहर मतदाताओं की कतारों पर नजर रखी जाएगी. लाइव स्ट्रीमिंग की निगरानी एक विशेष दल द्वारा की जाएगी, जिसमें पुलिस, निर्वाचन विभाग की स्वीप गतिविधि से जुड़े एवं आईटी विभाग के अधिकारीगण होंगे. मतदाताओं की कम संख्या या अनुपस्तिथि वाले मतदान केन्द्रों की पहचान कर स्थानीय स्वीप टीम को सूचना भेजी जाएगी, जिससे हेला टोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सकेगा. कतार लम्बी होने, धीमी गति से मतदान होने, मतदान केन्द्र पर अधिक भीड़ जमा होने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर बेहतर निगरानी कर उसका प्रबंधन भी अविलंब किया जा सकेगा.
इको-फ्रेंडली चुनाव के लिए कार्ययोजना तैयार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूरी मतदान प्रक्रिया को पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) बनाने के लिए भी एक कार्ययोजना तैयार की गई है. इसके तहत चुनाव के दौरान क्रियान्वित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को पर्यावरणीय अनुकूलता के मापदंडों के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा. इसमें मतदान दलों को दी जाने वाली चुनावी सामग्री की पैकेजिंग प्लास्टिक-फ्री मैटेरियल से की जाएगी. साथ ही, खाने-नाश्ते के लिए कागज के पैकेट एवं दोने-पत्तल, पेयजल के लिए प्लास्टिक बोतल की जगह घड़े से पानी और चाय आदि के लिए केतली एवं कुल्हड़ का उपयोग किया जाएगा.
पोस्टर-बैनर की छपाई कागज पर, मतदान केन्द्र तम्बाकू-मुक्त
महाजन ने कहा कि इको-फ्रेंडली चुनाव के तहत आवश्यकता होने पर पोस्टर-बैनर आदि की छपाई कागज पर की जाएगी. मतदान दलों के रवानगी केन्द्रों, मतदान और मतगणना केन्द्रों आदि को 'क्लीन एवं ग्रीन' तथा तम्बाकू-मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा, जिसके तहत यहां बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला आदि के उपयोग पर प्रतिबन्ध रहेगा. इससे इन स्थानों पर खाली पाऊच आदि के कचरे से बचाव हो सकेगा. मतदान केन्द्र आदि को 'क्लीन एवं ग्रीन' रखने के लिए कचरा प्रबंधन पर फोकस करते हुए यहां गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग होगा. डाक मतपत्रों की गणना के लिए रियूजेबल ट्रे और कंटेनर का उपयोग होगा.
विशेष मतदाताओं से मतदान परिसर में पौधारोपण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदान दलों के पास वाहनों के नम्बर, लोकेशन, ड्राइवर एवं सेक्टर अधिकारी आदि का विवरण फोन पर उपलब्ध होगा, जिससे कागज के अनावश्यक उपयोग से बचा जा सकेगा. मतदान केन्द्रों पर प्लास्टिक-फ्री सेल्फी-पॉइंट तैयार किए जाएंगे और मतदान केन्द्र परिसर में विशेष मतदाताओं, जैसे बुजुर्ग, दिव्यांग, नवमतदाता आदि से पौधारोपण करवाया जाएगा. इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी.
उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों से प्लास्टिक-मुक्त प्रचार सामग्री के उपयोग के लिए समझाइश
महाजन ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रबंधन के तहत उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों के साथ भी प्लास्टिक-मुक्त प्रचार सामग्री के उपयोग के लिए समझाइश की जानी चाहिए. साथ ही, उम्मीदवारों के यहां जलपान, खाने अथवा पानी के लिए एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग अनुमत नहीं करने पर भी विचार किया जा सकता है. निर्वाचन विभाग द्वारा विभिन्न स्तर पर चुनावी प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण सामग्री सॉफ्ट कॉपी में साझा किया जाए. सेक्टर अधिकारी एवं मतदान दल को प्रशिक्षण के दौरान ही ग्रीन एवं क्लीन पोलिंग बूथ की संकल्पना की जानकारी दी जाए तथा इसे साकार करने के लिए स्थानीय एनजीओ/सेल्फ हेल्प ग्रुप/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विधार्थियों के माध्यम से जागरूकता और इको-फ्रेंडली मतदान के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए.
नवाचारों को दूसरे राज्यों में लागू करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने मांगी कार्ययोजना
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार राजस्थान में उपचुनाव के दौरान लाइव वेबकास्ट के विस्तार की योजना और पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रबंधन के लिए सभी सम्बंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग को भी इस बारे में रिपोर्ट भेजी गई है. आयोग ने राजस्थान में की जा रही पहलों को अन्य राज्यों में अपनाने के क्रम में इन नवाचारों की कार्ययोजनाएं साझा करने को कहा है. निर्वाचन विभाग ने इस विषय में आयोग के साथ विस्तृत जानकारी साझा कर दी है.
45 साल पहले आई यह फिल्म अनिल कपूर के लिए बनी थी टर्निंग प्वाइंट, अभिनेता आज भी बताते हैं 'मील का पत्थर'
पुरी के श्री लोकनाथ मंदिर में भक्तों की लंबी कतार, साल में एक बार होते हैं अद्भुत दर्शन
विजया एकादशी : नारायण की कृपा प्राप्ति का विशेष दिन, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग
मृणाल ठाकुर ने रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी, अक्षय कुमार के गेम शो में दी अपनी 'सिंगल' होने की अपडेट
राशिफल 14 फरवरी: वृषभ और धनु राशि वालों के खुल सकते हैं नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल
रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज, पुलिस ने महत्वपूर्ण सीन को किया रीक्रिएट
'हर दिन को जीना चाहिए,' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया
दिल की बीमारी से जूझती रहीं मधुबाला, चेहरे पर रखी हमेशा मुस्कान
महाशिवरात्रि 2026 पर भद्रा का साया? जानिए शिव पूजन के शुभ मुहूर्त और भद्रा का वास्तविक प्रभाव
बचपन की तस्वीरों में छुपा है श्रुति हासन का मिजाज, अभिनेत्री ने लिखा, 'तस्वीरें सब बयां करती हैं'
महाशिवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी ने रिलीज किया 'महादेव की शादी' भक्ति गीत, जमकर नाच रहे सुर और असुर
4 मार्च को बदलेगी ग्रहों की चाल, होली पर शुक्र-शनि खोलेंगे किस्मत के ताले, करियर में आएगा बड़ा मोड़
मृणाल ने इस खास इंसान को लगाया लगे, शेयर की अपने दिल की बात
राशिफल 13 फरवरी : शुक्रवार को किसके जीवन में आएंगी खुशियां, किसे बरतनी होगी सावधानी?
अभिनय के साथ पूरा किया एमबीबीएस का सपना, श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: आज से इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, धन लाभ और तरक्की के संकेत
T20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब, सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 लाख करोड़ रुपए के शहरी चुनौती कोष को दी मंजूरी

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाया प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

भाजपा ने राहुल गांधी को लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा बताया, किसानों को गुमराह करने का आरोप
राशिफल: किसकी किस्मत देगी साथ, कौन रहेगा सतर्क? जानिए रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे
Rajasthan Tourism: प्रेम, आस्था और परंपराओं से जुड़ा जोधपुर का इश्किया गणेश मंदिर
अभिनय के साथ पूरा किया एमबीबीएस का सपना, श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
बचपन की तस्वीरों में छुपा है श्रुति हासन का मिजाज, अभिनेत्री ने लिखा, 'तस्वीरें सब बयां करती हैं'
'हर दिन को जीना चाहिए,' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया
45 साल पहले आई यह फिल्म अनिल कपूर के लिए बनी थी टर्निंग प्वाइंट, अभिनेता आज भी बताते हैं 'मील का पत्थर'
दिल की बीमारी से जूझती रहीं मधुबाला, चेहरे पर रखी हमेशा मुस्कान
गरीबी से शोहरत तक: हालातों से लड़कर कामयाबी की मिसाल बनीं मधुबाला
मृणाल ने इस खास इंसान को लगाया लगे, शेयर की अपने दिल की बात
सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग
रीढ़ की हड्डी मजबूत, पाचन बेहतर और तनाव दूर करने में कारगर 'सरल धनुरासन'
शरीर के लिए 'साइलेंट किलर' है नमक, जानें प्रतिदिन कितनी होनी चाहिए सोडियम की मात्रा
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 15/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope