सिंह ने आगे बताया कि सिविल और आर्मी अधिकारी इस स्थिति में
निर्बाध और सुचारू संचालन के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। आर्मी
अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव
इक्युपमेंट) किट और अन्य सहयोग उपलब्ध कराया गया है।
सिंह ने कहा कि
राजस्थान में स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत की
कलेक्टरों के साथ रविवार सुबह हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोरोनावायरस से निपटने
की चुनौती का संकल्प और मजबूत हुआ है।
कर्नल घोष ने कहा कि
कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित कर दिया गया है और
बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक कोरोना प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं,
जैसे इटली और ईरान। इन सभी भारतीयों को निकाला जा रहा है।"
उन्होंने
आगे कहा कि एहतियात के तौर पर निकाले गए इन सभी लोगों को 14 दिन तक
आइसोलेशन में रखा जा रहा है। आर्मी ने इसके लिए कई स्थानों पर वेलनेस सेंटर
स्थापित किए हैं।
(आईएएनएस)
कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला, MSP घोषणा को बताया धोखा
कर्नाटक में पाठ्यपुस्तक विवाद बढ़ा, शिक्षा मंत्री बोले - संशोधन की प्रक्रिया शुरू है
ईडी के समन पर अभिषेक बनर्जी बोले, 'मैं किसी का गुलाम नहीं'
Daily Horoscope