• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : 47 दिव्यांग जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

Rajasthan: 47 Divyang couple tied in matrimonial bond - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह में 47 दिव्यांग जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। यह कार्यक्रम दिव्यांगों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) ने रविवार को आयोजित किया।

यहां 34वें सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ ली। एनएसएस इनमें 30 से ज्यादा जोड़ों का इलाज करा रहा है और उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण दे रहा है।

इस अवसर पर नवदंपत्तियों को एनएसएस के संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव अग्रवाल, कमला देवी अग्रवाल, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और निदेशक वंदना अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विवाह बंधन में बंधने वालों में प्रतापगढ़ की रामू कुमारी और गणपत के पिता की मौत हो चुकी थी।

यह जोड़ा पोलियो से पीड़ित है। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन योग्य साथी तलाश करने में यह दिव्यांगता ही उनका सबसे बड़ा रोड़ा थी।

बाराबंकी निवासी अरविंद और सोनम भी यहीं पर विवाह बंधन में बंधे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: 47 Divyang couple tied in matrimonial bond
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, 47 divyang, couple marital bond, matrimonial bond tied, udaipur, mass marriage ceremony, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved