• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निकाय चुनावों के लिए संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

Rajasthan : Revised Revision Program issued for civic bodies elections - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य के 25 जिलों में कुल 52 नगर निकायों में नवम्बर माह में होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका की निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु 22 फरवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित विधानसभा की निर्वाचक नामावली के डेटाबेस के स्थान पर लोकसभा आम चुनाव 2019 से पूर्व जारी पूरक-2 के साथ प्रकाशित विधानसभा निर्वाचक नामावली के डेटाबेस का उपयोग किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन करने की तिथि 7 सितम्बर 2019 के स्थान पर 14 सितम्बर 2019 निर्धारित की गई है। नए निर्देशों के अनुसार 14 एवं 15 सितम्बर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों तथा मतदान केन्द्रों पर पठन किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2019 निर्धारित की गई है तथा इसके लिए 15, 21 तथा 22 सितम्बर 2019 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। दावों तथा आक्षेपों के निस्तारण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर रखी गई है। इसी प्रकार पूरक सूचियों की तैयारी के लिए समय बढ़ाकर 14 अक्टूबर तक निश्चित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 18 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan : Revised Revision Program issued for civic bodies elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, revised revision program, civic bodies elections, ashok gehlot, chief minister ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved