जयपुर। डकैत जगन गुर्जर ने शुक्रवार सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जगन राजस्थान के चंबल बीहड़ों में आतंक का पर्याय माना जाता है। जगन पिछले 15 दिनों से चंबल के बीहड़ों में पुलिस को छका रहा था। पुलिस जगन को जंगल से लेकर धौलपुर पहुंच रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जगन 40 हजार रुपए का इनामी डकैत है। उस पर लगाम लगाने के लिए संसद में भी आवाज उठ चुकी है। यहां तक कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने तो उनका एनकाउंटर करने की मांग भी की थी। मुठभेड़ में जान को खतरा देख जगन ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह इससे पहले भी दो बार सरेंडर कर चुका है।
जगन ने गुरुवार रात मीडिया संस्थानों में फोन कर बताया कि सुबह वह सरेंडर करने जा रहा है। इसी महीने जेल से बाहर आए जगन ने धौलपुर जिले के करनपुर-सायका पुरा गांव में 12 जून को दो महिलाओं से मारपीट कर उन्हें निर्वस्त्र कर दिया था और उन्हें पूरे गांव में घुमाया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope