• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RAJ-RERA: 10 साल में भी नहीं बने EWS फ्लैट, AKG अफोर्डेबल हाउसिंग लौटाएगा ब्याज समेत रिफंड

RAJ-RERA: EWS flats not built even in 10 years, AKG Affordable Housing will return refund including interest - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RAJ-RERA) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आशियाने पर कुंडली मारकर बैठने वाले और वर्षों तक प्रोजेक्ट को अधर में लटकाने वाले डेवलपर्स के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। अथॉरिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि गरीबों के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाले बिल्डरों के अपरिहार्य परिस्थितियों के घिसे-पिटे बहानों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ….आदेश की कॉपी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए
रेरा की चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता की कोर्ट ने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट ऋषभ रेजीडेंसी के प्रमोटर M/s A.K.G. Affordable Housing Pvt. Ltd. की गंभीर चूक पर प्रहार करते हुए आवंटी के पक्ष में रिफंड का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने प्रमोटर को आवंटी से वसूली गई पूरी राशि ₹3,80,000/- को 10.80% वार्षिक ब्याज सहित 45 दिनों के भीतर वापस लौटाने का कड़ा हुक्म दिया है।
यह पूरा मामला पीड़ित आवंटी महेश कुमार शर्मा एवं अन्य द्वारा दायर शिकायत से जुड़ा है। आवंटियों ने वर्ष 2016 में अपने खून-पसीने की कमाई से ₹65,000 की बुकिंग राशि देकर इस प्रोजेक्ट के टावर-B में EWS श्रेणी का फ्लैट नंबर E-401 बुक किया था, जिसकी कुल विधिक कीमत ₹7,03,074/- तय की गई थी। दोनों पक्षों के बीच 28 मार्च 2019 को रजिस्टर्ड विक्रय समझौता निष्पादित हुआ, जिसके तहत प्रमोटर को 30 अप्रैल 2021 तक फ्लैट का वैध भौतिक कब्जा सौंपना अनिवार्य था।
आवंटियों ने आईसीआईसीआई होम फाइनेंस से गृह ऋण लेकर भी बिल्डर को भुगतान कराया। लेकिन तय सीमा बीतने के 5 साल बाद भी न तो निर्माण पूरा हुआ और न ही कोई कब्जा दिया गया। रेरा रिकॉर्ड के अनुसार यह प्रोजेक्ट आज भी बिना किसी पूर्णता (CC) या अधिभोग प्रमाणपत्र (OC) के आधिकारिक रूप से 'लैप्स' (Lapsed) श्रेणी में डिफ़ॉल्ट पड़ा हुआ है।
सुनवाई के दौरान प्रमोटर कंपनी की वकील कृति छाबड़ा ने तर्क दिया कि प्रोजेक्ट में देरी 'फोर्स मेज्योर' (नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों) के कारण हुई है और उन्होंने आवंटी से केवल ₹3,80,000/- (आवंटी द्वारा ₹65,000 व बैंक लोन से ₹3,15,000) ही प्राप्त किए हैं, इसलिए शिकायत खारिज की जाए। आवंटी की वकील पूजा विजय ने वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर ₹3,80,000/- की राशि मिलने की पुष्टि की।
चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता ने प्रमोटर के 'फोर्स मेज्योर' के तर्कों को खारिज करते हुए व्यवस्था दी कि तय मियाद में कब्जा न सौंपना और प्रोजेक्ट को 'लैप्स' छोड़ना RERA एक्ट की धारा 18(1)(a) का सीधा उल्लंघन है। इस स्थिति में आवंटी का प्रोजेक्ट से हटकर पूरा पैसा ब्याज समेत वापस पाने का कानूनी अधिकार पूरी तरह सुरक्षित है।
अथॉरिटी ने शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए निर्देश दिए कि प्रमोटर कंपनी आवंटी से प्राप्त कुल राशि ₹3,80,000/- वापस उसे लौटाएगी। इस राशि पर रकम प्राप्ति की प्रत्येक तारीख से वास्तविक रिफंड तक 10.80% प्रति वर्ष की दर से ब्याज दिया जाएगा। प्रमोटर को इस पूरे आदेश की अनुपालना आदेश की तारीख से 45 दिनों के भीतर हर हाल में करनी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RAJ-RERA: EWS flats not built even in 10 years, AKG Affordable Housing will return refund including interest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raj-rera refund order, akg affordable housing pvt ltd, rishabh residency lapsed project, ews category homebuyer relief, mahesh kumar sharma complainant, section 181a real estate act, 1080% interest refund, veenu gupta chairperson jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved