जयपुर। प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ से गुरुवार को मौसम पलट गया। राजधानी गुलाबी नगर में गुरुवार रात बारिश होने से ठंड और शुक्रवार सुबह कोहरे की जकड़ में नजर आया। सुबह सूर्य नहीं निकलने और बादल होने से लोग घरों में अलाव जलाए नजर आए। आगार रोड पर पूरा इलाका कोहरे में जकड़ा हुआ था। प्रदेश के नागौर, झुंझुनूं, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, सीकर और अलवर सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कई स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चली। सीकर में नीम का थाना क्षेत्र में मां-बेटे की मौत हो गई। सुनीता देवी और बेटे गुरमीत पर आकाशीय बिजली गिर गई। अलवर के कोटकासिम में सोनू और नीमराना में लीलू सिंह की भी मौत हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope