• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी हर बार सरकार को पहले ही कर देते हैं आगाह : अशोक गहलोत

Rahul Gandhi warns the government in advance every time: Ashok Gehlot - Jaipur News in Hindi

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा— कोरोना से लेकर गलवान तक, राहुल गांधी ने समय रहते चेताया, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राजनीतिक दूरदर्शिता और विपक्ष में उनकी भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समय-समय पर देश और सरकार को गंभीर मुद्दों पर पहले ही आगाह करते रहे हैं, लेकिन सरकार ने कभी उनकी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। गहलोत ने कहा, "ये राहुल गांधी जी की बहुत बड़ी खासियत है। चाहे कोरोना आया हो या गलवान में चीन का कब्जा हुआ हो, तब से लेकर आज तक मैं देख रहा हूं कि उन्होंने हर बार सरकार को एडवांस में चेताया है। यही विपक्ष की भूमिका होती है।"
उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को देश-विदेश से लगातार फीडबैक मिलता है, जैसे सत्तारूढ़ दलों को मिलता है। गहलोत बोले, "नेता प्रतिपक्ष भी देश-विदेश से फीडबैक लेते हैं, मीडिया से, विदेशी एजेंसियों से, या अन्य माध्यमों से उन्हें सूचनाएं मिलती हैं। उन्हीं सूचनाओं के आधार पर वे देश को चेताते हैं।"
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "राहुल गांधी जी का असेसमेंट कई बार सही साबित हुआ, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज किया और अंत में खुद ही मुसीबत झेली।"
अशोक गहलोत ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष की बातों को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरनाक है और इससे देश को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi warns the government in advance every time: Ashok Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, government, ashok gehlot, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved