नई दिल्ल्ली/जयपुर। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्साकशी जारी है। राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर अभी भी मंथन चल रहा है। सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत
एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
हो जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभी भी राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है। राजस्थान में
मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट में मुकाबला है।राजस्थान
में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज घोषणा कर सकते
है।
कई बैठकों के बाद मध्य प्रदेश की कमान कमलनाथ को सौंप दी गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान भी आज हो सकता है।
एक तरफ जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठकों का दौर जारी थी, समर्थकों का गुस्सा उफान पर था। जैसे ही खबर आई कि अशोक गहलोत को राजस्थान का सीएम बनाया जा रहा है, सचिन पायलट के समर्थकों ने राजस्थान में हंगामा शुरू कर दिया। कई जगह जाम लगाया गया और टायरों को जलाया गया। जिसके बाद पायलट ने समर्थकों को धैर्य रखने की अपील की।
नीतीश कुमार 22 साल में 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा का 'महाधरना अभियान'
राहुल गांधी का राजस्थान दौरा रद्द, 'नेतृत्व संगम शिविर' में नहीं होंगे शामिल
Daily Horoscope