जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 11 अगस्त को राजस्थान आएंगे। वे जयपुर में रोड शो कर कांग्रेस के राजस्थान विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के करीब 8 माह बाद पहली बार यहां आएंगे। 16 दिसंबर 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी औपचारिक ताजपोशी की गई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शुरुआत प्रथम पूज्य से
11 अगस्त को चुनाव कैंपेन की शुरुआत करने से पूर्व राहुल गांधी संभवतया सबसे पहले मोतीडूंगरी गणेश मंदिर जाएंगे। इसके बाद शहर के आराध्य गाेविंददेवजी मंदिर में जाएंगे। यह भी पहली बार है जब राहुल गणेशजी और गोविंददेवजी मंदिर जाएंगे।
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope