• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, पीजी छात्र ने लगाया आरोप

Ragging in SMS Medical College, PG student charges - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज के पीजी स्टूडेंटस ने अपने ही साथियों पर मारपीट व रैगिंग का आरोप लगाया है। पीजी स्टूडेंटस दीपक कुण्डू, आशीष गुप्ता और अजय शर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि जार्ड अध्यक्ष रवि जाखड, महासचिव मुकेश महला व अक्षय शेखावत ने शुक्रवार देर रात उनकी रैगिंग ली। इस दौरान छात्रों की पिटाई भी की गई। पीडित छात्रों ने पुलिस के साथ-साथ नेशनल एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। कॉलेज प्राचार्य यू एस अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें तय किया गया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। उधर, पुलिस ने भी पीडित छात्रों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ragging in SMS Medical College, PG student charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, sms medical college, ragging, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved