• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

150 स्टॉल्स पर उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण मसाले एवं विविध उत्पाद, जिला स्तर पर भी किया जाएगा सहकार मेलों का आयोजन : गौतम कुमार दक

Quality Spices and Diverse Products Available at 150 Stalls; Sahakar Melas to be Organized at the District Level as Well: Gautam Kumar Dak - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि सहकारिता विभाग एवं कॉनफेड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सहकारी संस्थाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को एक सशक्त मंच मिलता है तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सहकारिता के ध्येय वाक्य ‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’ को साकार करते हैं। दक ने शुक्रवार को जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता खोलकर मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहकारी आन्दोलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। दक ने कहा कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले की सफलता से प्रेरित होकर पहली बार संभाग स्तर पर सफलतापूर्वक सहकार मेलों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अब जिला स्तर पर भी सहकार मेलों के आयोजन किया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सहकारी आन्दोलन से जुड़े लोगों के साथ ही जयपुरवासियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले के प्रति जयपुरवासियों का बहुत अच्छा रिस्पॉंस देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मिलावट से परेशान आमजन को यहां शुद्ध मसाले एवं अन्य उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध होते हैं।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री एवं शासन सचिव ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर देश और प्रदेश की सहकारी समितियों द्वारा प्रदर्शित मसालों एवं अन्य उत्पादों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा वर्ष 2003 से प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के मसाले एवं अन्य उत्पाद उपलब्ध होते हैं, जिससे यह आयोजन जयपुरवासियों के बीच लोकप्रिय बन गया है। इस वर्ष यह मेला 17 से 26 अप्रेल तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में इस बार लगभग 150 स्टॉल्स लगाई गई है।
मेले में राजस्थान के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि विभिन्न राज्यों की सहकारी संस्थाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रही हैं। साबुत एवं पिसे मसालों के अलावा विशिष्ट क्षेत्रीय उत्पाद भी यहां उपलब्ध हैं। केरल की काली मिर्च एवं लौंग, इरोड (तमिलनाडू) की हल्दी एवं दालचीनी, कश्मीर की केसर एवं ड्राई फ्रूट्स, पंजाब के चावल एवं रेडी टू ईट प्रोडक्ट, मध्य प्रदेश का सिहोरी गेहूं, मथानिया की लाल मिर्च, रामगंजमंडी एवं बारां का धनिया, नागौर का जीरा एवं कसूरी मैथी, जालोर की ईसबगोल, सिरोही की सौंफ, प्रतापगढ़ की हींग, चित्तौड़गढ़ की अजवाइन, पुष्कर का गुलकन्द, नाथद्वारा की ठण्डाई, भुसावर का अचार, राजसमंद का शर्बत, सोजत की मेहंदी, डूंगरपुर का आम पापड़, झाड़ोल की अरहर दाल, बीकानेर के पापड़ आदि मेले के मुख्य आकर्षण होते हैं।
मेले में आगंतुकों के लिए प्रतिदिन लकी ड्रॉ तथा समापन अवसर पर मेगा बम्पर ड्रॉ का भी आयोजन रखा गया है। साथ ही, प्रतिदिन अलग-अलग संभागों के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
मेले के उद्घाटन अवसर पर राजफेड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सहकारजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Quality Spices and Diverse Products Available at 150 Stalls; Sahakar Melas to be Organized at the District Level as Well: Gautam Kumar Dak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national sahkar masala mela jaipur, gautam kumar dak, jawahar kala kendra jaipur, rajasthan cooperative department, confed rajasthan, organic spices india, cooperative movement india, narendra modi vision developed india, jaipur events 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved