• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

विज्ञान पत्रकारिता के माध्यम से विज्ञान को समाज की सेवा में लगाएं - ओम थानवी

जयपुर। पं. हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी ने कहा कि विज्ञान जीवन को व्यवस्थित एवं तर्कशील बनाती है। हमें विज्ञान पत्रकारिता के माध्यम से विज्ञान को समाज की सेवा में लगाना होगा। थानवी गुरुवार को यहां बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान पत्रकारिता कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

ओम थानवी ने कहा कि विज्ञान मनुष्य की मेधा की कसौटी के साथ में चुनौती भी है। यह केवल तकनीकी नहीं है, बल्कि मनुष्य के जीवन से बहुत नजदीक से जुड़ी हुई है। इसलिए हमें पत्रकारिता के माध्यम से विज्ञान को समाज की सेवा में लगाना है। हमारा संविधान हमें मौलिक कर्तव्य के रूप में समाज में मानववाद और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जिम्मेदारी देता है। यहीं से मीडिया की भूमिका शुरू होती है। मीडिया समाज का आइना ही नहीं है, बल्कि उसके पार है। मीडिया 21वीं सदी में समाज में पैदा हो रहे अंधविश्वास एवं अतार्किक सोच को रोकने का काम करे। तर्कशील एवं धर्मनिरपेक्ष समाज निर्माण के लिए अतार्किक कार्यों पर सवाल उठाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Put science in the service of society through science journalism: Vice Chancellor Om Thanvi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vice chancellor om thanvi, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved