• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पुष्कर के विश्व प्रसिद्ध मेले का होगा 28 अक्टूबर से शुभारंभ, पढ़ें क्या रहेगा खास

जयपुर। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का शुभारंभ 28 अक्टूबर को होने जा रहा है। यह प्रसिद्ध स्थान अजमेर के पास ही स्थित है, और पावन ‘‘अष्टमी‘‘ से आठ दिवसीय इस मेले की शुरूआत होगी और इसका समापन 4 नवम्बर को होगा। पुष्कर मेले का आयोजन राजस्थान पर्यटन एवं जिला प्रशासन की ओर से हर साल किया जाता है, जिसमें प्रदेश की वर्षों पुरानी परम्पराएं एवं विरासत देखने को मिलती है। यह रंग रंगीला मेला पुष्कर कैमल फेयर या पुष्कर मेले के रूप में जाना जाता है, यह एक रंगारंग आयोजन है जिसमें चमचमाते और अनूठे प्रदर्शन होते हैं, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही यह मेला विश्व के सबसे बड़े पशुमेले के रूप में भी विख्यात है। आठ दिवसीय यह मेला संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों का मिश्रण है जैसे हारमोनी मैराथन (अजमेर की दरगाह शरीफ से लेकर पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर तक), सुबह हाॅट एयर बेलून की उड़ान, नगाड़ा वादन, विभिन्न मंदिरों में पूजा, माण्डणा प्रतियोगिता, विदेशी पर्यटकों के साथ फुटबाॅल मैच, एडवेंचर जोन में साहसिक खेल एवं गतिविधियां, शिल्पग्राम हस्तकला बाजार, दीपदान, रंगोली, महाआरती, पुष्कर सरोवर में पुष्कर अभिषेक, आध्यात्मिक पदयात्राएं, ग्रामीण खेल, प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ ही मशहूर लोक गायकों एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों का जीवन्त कला प्रदर्शन भी इस दौरान देखा जा सकता है।
इस वर्ष का पुष्कार मेला काफी विशाल होगा और यहां पर्यटकों को शानदार अनुभव प्राप्त होगा।
पुष्करी पुकार
यह एक प्रकार की संकेत ध्वनि है जिसे पुष्कर पुकार कहा जाता है, इस वर्ष मेले के लिए इसे विशेषतौर पर तैयार किया गया है जो पूरे मेले के दौरान गूंजती रहेगी और इस मेले को एक अनूठी संगीतमय पहचान देगी।
एलिवेटेड सीटिंग एरिया
इस बार पुष्कर मेले में पहली बार एलिवेटेड सीटिंग एरिया (सीढ़ी नुमा बैठने का क्षेत्र) तैयार किया गया है विशेषकर यहां बैठ कर पर्यटक पूरे मेले का नजारा देख सकेंगे। इसे बनाने में पर्यटकों के आराम को ध्यान में रखा गया है, इस रंगभूमि में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, पर्यटक चाहे तो अपना
पुष्कर अनुभव ले सकते हैं। इसमें शामिल है बैठने की साफ एवं स्वच्छ व्यवस्था, आरामदाकयक एक लांज जैसा वातावरण एवं मेले की सभी गतिविधियों को देखने की सुविधा इनमें शामिल की गई है।
पुष्कर मेला भारत का सर्वाधिक देखे जाने वाला मेला है, तथा केवल घरेलू ही नहीं विदेशी पर्यटक भी इसके प्रति काफी आकर्षित हैं, मेले में संस्कृति एवं साहसिक खेलों के साथ ही ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की झलक देखने को मिलती है।
पर्यटन विभाग के सतत प्रयासों के चलते पुष्कर मेला भारत का सबसे आकर्षक मेला बन चुका है। वर्ष 2010 में जहां इसे 3.5 लाख घरेलू दर्शकों ने देखा, मेले में वर्ष 2015 में पांच लाख से भी अधिक देशी पर्यटक आए वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी करीब 6 से 12 हजार का इजाफा हुआ। इस वर्ष, पर्यटन विभाग ने दर्शनार्थियों की संख्या में 10 प्रतिशत इजाफे का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pushkar world famous fair will start from October 28, read what will be special
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world famous pushkar fair, rajasthan news, rajasthan hindi news, jaipur news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved