• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान : 5,333 किलो से अधिक खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

Pure Food – Crackdown on Adulteration Campaign: Action Taken on Over 5,333 kg of Food Items - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए 1 से 5 सितम्बर 2026 तक पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेशवासियों को शुद्ध, सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दूध, मावा, पनीर, घी, मिठाई, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रदेशभर में 399 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 802 नमूने लिए। इनमें 390 प्रवर्तन नमूने और 412 सर्विलांस नमूने शामिल हैं। मावा, मिठाई, घी-तेल, दूध और मसालों के नमूने जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं को भेजे गए हैं। अभियान के दौरान मौके पर खराब, दूषित और अमानक पाई गई 3,463.50 किलोग्राम/लीटर खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई। इसमें 1,215 किलोग्राम मिठाई, 1,151 किलोग्राम अन्य खाद्य सामग्री, 875 किलोग्राम मावा व पनीर, 104.50 किलोग्राम घी, 73 किलोग्राम मसाले और 45 किलोग्राम/लीटर अमानक दूध शामिल है।
इसके अलावा भारी मिलावट की आशंका वाली 1,870 किलोग्राम/लीटर खाद्य सामग्री जब्त कर सील की गई। इसमें 1,449 किलोग्राम संदिग्ध घी और 421 किलोग्राम अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। इस तरह अभियान में कुल 5,333.50 किलोग्राम/लीटर खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विभाग के अनुसार जब्त खाद्य सामग्री की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें त्योहारी सीजन में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की लगातार जांच करती रहेंगी, ताकि आमजन को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pure Food – Crackdown on Adulteration Campaign: Action Taken on Over 5,333 kg of Food Items
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shuddh aahar milavat par war, rajasthan food safety, food adulteration, food safety department rajasthan, janmashtami 2026, food safety campaign, bhajanlal sharma, gajendra singh khinvsar, gayatri rathore, avichal chaturvedi, bhagwat singh, food inspection, food sampling, food seizure, milk adulteration, mawa adulteration, paneer adulteration, ghee adulteration, sweets adulteration, food safety action, rajasthan health department, jaipur news, rajasthan news, festival season food safety, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved