• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विधान सभा की संविधान दीर्घा को आमजन देखें - वासुदेव देवनानी

Public should visit the Constitution Gallery of Rajasthan Legislative Assembly - Vasudev Devnani - Jaipur News in Hindi

भारत की सांस्कृतिक नैतिकता से परिचित कराने का राजस्थान विधान सभा का प्रयास है संविधान दीर्घा



जयपुर, । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 76वें गणतन्त्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। देवनानी ने कहा है कि गणतन्त्र दिवस पर हम सभी को राष्ट्र् के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।
देवनानी ने कहा है कि भारत की आत्मा भारतीय संविधान है। भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढाने के लिए राजस्थान विधान सभा में संविधान दीर्घा का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं को भारत और भारत की सांस्कृतिक नैतिकता से परिचित कराना है। श्री देवनानी ने आमजन से राजस्थान विधान सभा में बनाई गई संविधान दीर्घा का अवलोकन करने का अनुरोध किया है।

देवनानी ने कहा है कि संविधान में नन्दलाल बोस द्वारा चित्रित भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और विरासत का संविधान दीर्घा में प्रदर्शन किया गया है। मूल संविधान के 22 भागों के आरम्भ में प्रदर्शित कलाकृतियों यथा रामायण में भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वनवास से घर वापसी का दृश्य, श्री कृष्ण के उपदेश, गौतम बुद्ध व भगवान महावीर का जीवन, सम्राट अशोक व विक्रमादित्य के सभागार के दृश्य, छत्रपति शिवाजी, गुरू गोविन्द सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, स्वतन्त्रता संग्राम में महात्मा गांधी के दाण्डी मार्च और नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का चित्रण किया गया है।

देवनानी ने कहा है कि गणतन्त्र दिवस को सभी उत्सव के साथ मनाये और राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाये रखने में भागीदार बने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public should visit the Constitution Gallery of Rajasthan Legislative Assembly - Vasudev Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan legislative assembly, vasudev devnani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved