• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोक सेवकों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

Public Servants Receive Chief Minister Excellence Award - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक सेवकों से उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ कर्तव्य के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया है। इसलिए लोक सेवक जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी उन्हें पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की आर्थिक उन्नति को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। शर्मा लोक सेवा दिवस (21 अप्रेल) के उपलक्ष्य पर एचसीएम रीपा में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक ऐसे प्रशासन की कल्पना की थी, जो राष्ट्र की एकता और अखंडता का रक्षक हो। इसी कड़ी में लोक सेवक बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों की सेवा को लेकर स्पष्ट सोच और लक्ष्य रखती है। वहीं, अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मिशन कर्मयोगी की शुरुआत की है। इस मिशन के माध्यम से सभी लोक सेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर लोक कल्याणकारी शासन में अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं। लोक सेवकों के सतत प्रयासों और निरंतर मॉनिटरिंग से प्रदेश 11 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर, 5 योजनाओं में द्वितीय स्थान पर और 9 योजनाओं में तीसरे स्थान पर है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान के युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ था। पिछले कुछ वर्षों में परीक्षाओं के पेपर लीक होना नासूर बन गया था, लेकिन हमारी सरकार ने सबसे पहले एसआईटी गठित करके कठोर कार्रवाई की, इसलिए हमारे कार्यकाल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। वहीं, अपराधियों और माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने की कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विरासत और विकास को साथ लेकर चलते हैं। राजस्थान में एक्सप्रेस हाईवे, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सोलर पार्क के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के एमओयू किए, जिससे अब प्रदेश में निवेशक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान चला रही है। इससे वोकल फॉर लोकल को भी मजबूती मिलेगी।
शर्मा ने कहा कि लोक सेवक समन्वय और टीम वर्क की भावना से कुपोषण और अशिक्षा जैसी अनेकों समस्याओं के समाधान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा विकसित राजस्थान बनाना है, जहां किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता एवं हर बेटी सुरक्षित और सशक्त बनेे एवं युवाओं के हाथ में कौशल और रोजगार के अवसर हों। उन्होंने कहा कि यह सपना लोक सेवकों की कड़ी मेहनत से पूरा होगा।
लोक सेवकों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार
समारोह में मुख्यमंत्री ने शासन श्रेणी में आरती डोगरा, सिद्धार्थ महाजन, फ्लेगशिप योजना श्रेणी में डॉ. खुशाल यादव, रोहिताश्व सिंह तोमर, राजीव तोमर, नवाचार श्रेणी में कृष्ण कुणाल, गायत्री ए. राठौड़, नकाते शिवप्रसाद मदन एवं पी. बालामुरूगन को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान इन लोक सेवकों के श्रेष्ठ कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
इससे पहले शर्मा ने लोक सेवा दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही, सभी जिलों से लोक सेवक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह से जुड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public Servants Receive Chief Minister Excellence Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister excellence award, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved