• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान पुलिस दूरसंचार में पदोन्नति की बहार : पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Promotions Boom in Rajasthan Police Telecommunications: Police Headquarters Issues Order - Jaipur News in Hindi

• 8 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रमोशन के लिए मिला मौका जयपुर। राजस्थान पुलिस दूरसंचार सेवा विंग को सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए दो अलग अलग आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, राजस्थान, जयपुर की अध्यक्षता में गठित बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड श्री बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के स्थायी आदेश में वर्णित प्रावधानों के तहत पुलिस दूरसंचार के पाँच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इन पदोन्नत होने वालों में श्री फूलचन्द लौकण्डा, श्री बाबूलाल, श्री गणेश नारायण लक्षकार, श्री रामावतार शर्मा और श्री पवन कुमार तिवाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी गई है।
इन पांचों उप निरीक्षक को पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेश 3/2025 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (पीसीसी) में शिथिलता प्रदान कर पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (PCC) हेतु तीन नाम चयनित
दूसरे आदेश में वर्ष 2025-26 के लिए निरीक्षक पुलिस (दूरसंचार) के पद की पदोन्नति के लिए पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (पीसीसी) के लिए तीन उपनिरीक्षकों का चयन किया गया है। चयनित अधिकारियों में श्री श्याम सिंह, श्री शिव सिंह और श्री साहब सिंह शामिल हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये उपनिरीक्षक पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद ही निरीक्षक पुलिस (दूरसंचार) के पद पर पदोन्नति के योग्य माने जाएंगे। इस चयन का अनुमोदन महानिदेशक पुलिस, राजस्थान से प्राप्त किया गया है।
पदोन्नति अदालती निर्णय के अधीन
इस आदेश में एक महत्वपूर्ण टिप्पणी यह भी जोड़ी गई है कि इन पदोन्नतियों से संबंधित विषय राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण, जयपुर में दायर विभिन्न अपील संख्याओं में पारित अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Promotions Boom in Rajasthan Police Telecommunications: Police Headquarters Issues Order
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: promotions boom, rajasthan police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved