• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के 10 आरएएस अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन, यहां पढ़ें

Promotion of 10 RAS officers in the state, - Jaipur News in Hindi

जयपुर । दिल्ली में यूपीएससी में चयन समिति की हुई बैठक के बाद प्रदेश के 10 आरएएस अधिकारी आईएएस बन गए। वहीं एकल पट्टा मामले में आरोपित होने के कारण आरएएस निष्काम दिवाकर के नाम का लिफाफा फिर एक बार बंद कर दिया गया है। बैठक में1989 बैच से चित्रा गुप्ता, अंतर सिंह नेहरा, आराधना सक्सेना, घनेन्द्र भान चतुर्वेदी के नाम पर चयन के लिए मुहर लगाई गई। वहीं 1987 बैच से करण सिंह प्रथम, 1991 बैच में परमेश्वर लाल, महावीर प्रसाद वर्मा,विश्राम मीणा, कन्हैया लाल स्वामी,ओ पी बुनकर के नाम का अनुमोदन किया है। लेकिन वहीं निष्काम दिवाकर का प्रमोशन रिकॉर्ड चौथी बार फिर रुक गया है। एकल पट्टा मामले में आरोपित होने के चलते उनके नाम का लिफाफा बंद रखा गया। यूपीएससी सदस्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दो संयुक्त सचिव भी शामिल हुए इसके साथ ही मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, आईएएस अधिकारी राजहंस उपाध्याय और कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव रोली सिंह भी बैठक में शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Promotion of 10 RAS officers in the state,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary db gupta, ias officer rajhans upadhyay, jaipur news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved