जयपुर। लंदन में ब्रिटिश संसद के उच्च सदन ' हाउस ऑफ लॉडर्स ' में मशहूर फैशन डिजाइनर, सामाजिक उद्यमी, परोपकारी और समाज सुधारक प्रिया प्रियदर्शिनी जैन को प्रतिष्ठित “इंडियन वुमन ऑफ इन्फ्लूएंस” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर “विश्व की 50 सबसे ज्यादा प्रभावशाली भारतीय महिलाओं” पर एक कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की गई, जिसमें प्रिया को भारत की जानी-मानी शख्सियतों में से एक बताया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
“इंडियन वुमन ऑफ इंफ्लूएंस अवॉर्ड” में कई देशों की महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें ब्रिटेन, भारत, अमेरिका, स्पेन और स्कॉटलैंड शामिल हैं। इस पुरस्कार ने देश के विभिन्न भागों में रहने वाली भारतीय महिलाओं की मजबूती और ताकत को नई पहचान दी है।
ब्रिटिश संसद से पुरस्कार ग्रहण करने के बाद प्रिया ने अपने पिता . डी. के. जैन को यह अवॉर्ड समर्पित किया।
प्रिया का कहना है, “आपको अपना लक्ष्य तय करना होगा। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होगा। आपको खुद में विश्वास करना होगा। कोई फैसला लेने से पहले हजार बार सोचना चाहिए, लेकिन एक बार निर्णय लेने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।“
प्रिया की राष्ट्रनिर्माण में गहरी आस्था है। स्किल इंडिया और आयुष्मान भारत पर उनके विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए लेख से उनकी राष्ट्रनिर्माण के लिए दिलचस्पी समझी जा सकती है। वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी समर्थक और प्रशंसक है। उन्होंने एक बार कहा था कि “न्यू इंडिया” बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन और समर्पण ने उन पर गहरा प्रभाव डाला है।
पुरस्कार समारोह में दुनिया भर में प्रभावशाली 50 महिलाओं पर एक आधिकारिक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की गई। इन 50 प्रभावशाली भारतीय महिलाओं में भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, नीता अंबानी, बारोनेस स्मिथ, एमपी कैरोलीन, हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी, पिंकी आनंद, शिवानी मेहरा और प्रिया प्रियदर्शिनी समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं।
प्रिया ने कई सफल लक्जरी एक्जिबिशन का आयोजन किया है। प्रिया की योजना विभिन्न क्षेत्रों में छोटे और बड़ी परियोजनाएं लाने की है। लाइफस्टाइल के क्षेत्र में क्यूरेटर होने के नाते प्रिया ने कई लग्जरी प्रदर्शनी लगाई हैं। इस समय वह एक स्टाइल साइट फैशन जिप्सी को प्रमोट कर रही हैं। इसके अलावा वह बड़े पैमाने पर भारत में इंडस्ट्रीज लगाने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया के निवेशकों को आमंत्रित कर रही हैं।
सजा-ए-मौत पाने वाला राजस्थान का शख्स आज होगा रिहा, घटना के वक्त नाबालिग होने के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश
माफिया से नेता बने अतीक, भाई अशरफ व तीसरा आरोपी फरहान की आज पेशी, उमेशपाल अपहरण कांड का होगा फैसला
एनर्जी ड्रिंक का आनंद लेते अमृतपाल की सेल्फी वायरल
Daily Horoscope