|
जयपुर, । केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस से आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी विकास कुमार सहित 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस यू आर साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति का पुलिस पदक
विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र सिंह का चयन किया गया है।
16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक
एक आईपीएस अधिकारी सहित प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जयपुर पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर आयुक्तालय राजेंद्र प्रसाद व वृताधिकारी नागौर राम प्रताप बिश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक जयपुर डिस्कॉम विजय सिंह, पुलिस निरीक्षक थाना हिरणमगरी हनवन्त सिंह राजपुरोहित व पुलिस निरीक्षक थाना कोटगेट बीकानेर मनोज कुमार शर्मा, पुलिस उप निरीक्षक सीआईडी एसबी यूनिट राजसमन्द जोन उदयपुर श्रीमती शीला व पुलिस उप निरीक्षक पुलिस आयुक्तालय जयपुर पुरुषोत्तम लाल शर्मा शामिल है।
इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर श्याम लाल व सहायक उप निरीक्षक सिटी कंट्रोल रूम श्रीगंगानगर स्वर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल 125 छठी बटालियन आरएसी धौलपुर राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल 226 आरपीए जयपुर सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सीआईडी एसएसबी जोन श्रीगंगानगर पवन कुमार, कांस्टेबल 653 प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर रेवन्ता राम व कांस्टेबल 1127 रिजर्व पुलिस लाइन चूरू सुरेश कुमार शर्मा को पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है, इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे - पीएम नरेंद्र मोदी
दिल्ली चुनाव 2025 : केजरीवाल, सिसोदिया समेत इन दिग्गजों को मिली हार, जानें VIP सीटों पर किसे मिली जीत
दिल्ली चुनाव : पूर्वांचली दबदबे वाली सीटों पर 'झाड़ू' साफ, 'कमल' खिला
Daily Horoscope