जयपुर। जवाहर कला केंद्र में पांच दिवसीय फेस्टिवल ‘विविधा 2‘ के अंतिम दिन शुक्रवार को कंटम्प्रेरी नृत्य नाटिका ‘द गेम ऑफ डाइस‘ की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कोलकाता के संतोष नायर व ग्रुप साध्य द्वारा प्रस्तुत की गई इस अनूठी कंटम्प्रेरी नृत्य नाटिका में दर्शकों के समक्ष महाभारत के एक प्रसंग को नए एवं रोचक अंदाज में पेश किया गया। यह नृत्य नाटिका कथकली और मयूरभंज छऊ पर आधारित कंटम्प्रेरी नृत्य में बहुत खूबसूरती से पेश की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस प्रस्तुति के विविध तत्वों को महाभारत के एक आकर्षक प्रसंग- ‘द गेम ऑफ डाइस‘ के जरिए साकार किया गया। जिसमें महाभारत के एक षड्यंत्र, एक नाटकीय संरचना व बहुआयामी किरदारों के साथ-साथ विशेष संदेश भी शामिल किए गए, जिनकी वर्तमान दौर में भी प्रासंगिकता है। इस प्रस्तुति में जहां कथकली के जरिए नाटकीय व जीवंत दृष्टिकोण पेश किया गया। साथ ही, मयूरभंज छऊ की ऊर्जा व मार्शल आर्ट को जोड़ा गया। इसी प्रकार कंटम्प्रेरी नृत्य के माध्यम से रचनात्मकता और प्रयोगात्मक विधि का संयोजन देखने को मिला।
हालांकि इस प्रस्तुति की विषय वस्तु महाभारत पर आधारित थी, लेकिन इसे आधुनिक शैली में इस तरह प्रस्तुत किया गया कि इसका जुड़ाव सीधे दर्शकों से बन गया। इसमें पात्रों के भावों व उनके संघर्ष ने आम आदमी के आंतरिक संघर्ष का एहसास कराया। प्रायोगिक संगीत व वेशभूषा से प्रस्तुति को अनूठापन व नया रूप मिला।
कृषि कानून : ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट का दखल देने से इनकार, राकेश टिकैत बोले- सरकार को 3 कानूनों को रद्द करना होगा
बिहार : मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा, जदयू क्षेत्रीय, सामाजिक समीकरण साधने की करेंगे कोशिश!
ब्रिस्बेन में भारत की जीत ने बढ़ाया देश का गौरव : सोनिया गांधी
Daily Horoscope