• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली पर जयपुर में बिजली कटौती से राहत की तैयारी, 6 से 11 नवंबर तक तैनात रहेंगे विशेष नियंत्रण कक्ष

Preparations to Prevent Power Outages in Jaipur During Diwali; Special Control Rooms to Operate from November 6 to 11 - Jaipur News in Hindi

-दो माह तक चला विद्युत तंत्र का मेंटेनेंस अभियान पूरा, 31 एमवीए बढ़ाई लोड क्षमता, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर जयपुर। दीपावली पर जयपुर शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। दीपावली मेंटिनेंस का काम पूरा हो गया है। करीब दो माह तक चले इस अभियान में दोनों सर्किलों में निगम के अभियंताओं ने जयपुर शहर में 33 kv के 153 सब स्टेशन, 33 kv के 238 फीडर, 11 kv के 1424 फीडर, 373 पावर ट्रांसफार्मर तथा 18638 वितरण ट्रांसफार्मर में फैले विद्युत वितरण तंत्र की सघन मेंटिनेंस करने के साथ आवश्यकता के अनुरूप फील्ड में सुधार कार्य किए। प्रसारण निगम के साथ समन्वय कर विद्युत तंत्र की सारसंभाल के काम को पूरी मुस्तैदी से अंजाम दिया।

शहर सर्किल (दक्षिण) में लोड क्षमता में 31 एमवीए की बढ़ोतरी—
जयपुर शहर सर्किल (दक्षिण) में इस दौरान 5-5 एमवीए के 7 पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर उन्हें 8-8 एमवीए में उच्चीकृत किया गया है। साथ ही, 24 नए डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इस प्रकार लोड क्षमता में कुल 31 एमवीए की वृद्धि की गई है। वहीं 11 केवी के 6 तथा 33 केवी के 4 नए फीडर बनाए गए हैं। इनसे इस सर्किल में ट्रिपिंग तथा वोल्टेज की समस्या दूर होगी।
शहर सर्किल (उत्तर) में जुड़े 33 केवी के 4 और 11 केवी के 22 नए फीडर—
इसी प्रकार दीपावली से पूर्व शहर वृत्त (उत्तर) में 33 kv के 71 ग्रिड सब स्टेशन, 33 केवी के 127 फीडर तथा 11 केवी के 670 फीडरों एवं 8879 डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेन्स किया गया है। इनसे जुड़े जम्फर, जीओ, आरएमयू और फ्यूज आदि की मरम्मत की गई है। आवश्यकतानुसार एल.टी पिलर बॉक्स भी बदले गए हैं। गत वर्ष शहर सर्किल-उत्तर में दीपावली पर पीक लोड 863 मेगावाट रहा था। इसे देखते हुए गत वर्ष की तुलना में इस बार 33 केवी के 4 नए फीडर तथा 11 केवी के 22 नए फीडर जोड़े गए हैं। वहीं डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर की संख्या में 306 की वृद्धि की गई है। इस दौरान एक नया 33/11 केवी सब-स्टेशन भी इस क्षेत्र में स्थापित हुआ है। इससे क्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

जीएसएस पर अभियन्ताओं एवं तकनीकी कार्मिकों की लगाई ड्यूटी—

अधीक्षण अभियन्ता (जयपुर शहर-दक्षिण) मनोज गुप्ता तथा अधीक्षण अभियन्ता (जयपुर शहर-उत्तर) डी.के पुण्डीर ने बताया कि दीपावली पर 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक सभी 220/132 केवी सब-स्टेशनों पर अधिशाषी अभियन्ताओं एवं सहायक अभियन्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 33/11 केवी सब-स्टेशनों पर कनिष्ठ अभियन्ताओं तथा लोड सेंटर वाले ट्रांसफार्मरों पर तकनीकी कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित—
उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। उपभोक्ता खण्ड प्रथम के नियंत्रण कक्ष पर स्थापित दूरभाष एवं मोबाइल नम्बर (2231770, 9413390214), खण्ड द्वितीय (2563181, 2571559, 9413390065), खण्ड तृतीय (2571613, 9413390252), खण्ड चतुर्थ (2612895, 9414029046), खण्ड पंचम (2618460, 9413390275), खण्ड षष्टम (2731806, 9413390292), खण्ड सप्तम (2232692, 9413390305) तथा खण्ड अष्टम के नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नम्बर (9216086641) पर शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसी प्रकार, खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियन्ता के मोबाइल नम्बर (9413390064), खण्ड द्वितीय के अधिशाषी अभियन्ता (9413390065), खण्ड तृतीय के अधिशाषी अभियन्ता (9413390066), खण्ड चतुर्थ के अधिशाषी अभियन्ता (9413390067), खण्ड पंचम के अधिशाषी अभियन्ता (9413390068), खण्ड षष्टम के अधिशाषी अभियन्ता (9413390069), खण्ड सप्तम के अधिशाषी अभियन्ता (9413390070) तथा खण्ड अष्टम के अधिशाषी अभियन्ता के मोबाइल नम्बर (9413389742) पर सम्पर्क करके भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही उपभोक्ता कॉल सेन्टर के टोल फ्री नंबर 18001806507, टेलिफोन नम्बर 0141-2203000 एवं आईवीआरएस 1912 पर एवं मोबाइल नम्बर 9414037085 पर अपना सम्पूर्ण पता मय बिल में अंकित 12 अंकों का के-नम्बर टाईप कर शिकायत मैसेज एवं वाट्सएप द्वारा भी दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही JVVNL Customer Care - @JVVNLCCare, Email - helpdesk@jvvnl.org, Bijli Mitra mobile APP ,oa Website - energy.rajasthan.gov.in/jvvn पर भी शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations to Prevent Power Outages in Jaipur During Diwali; Special Control Rooms to Operate from November 6 to 11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur discom, diwali 2026, power supply, electricity maintenance, jaipur electricity, jvvnl, power complaint helpline, rajasthan electricity department, uninterrupted power supply, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved