• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान एवं DoRA द्वारा 16 अक्टूबर को RIC झालाना, जयपुर में "प्रवासी राजस्थानी संवाद" का आयोजन

Pravasi Rajasthani Samvad to be organized by the Department of Industries and Commerce, Rajasthan, and DoRA on October 16 at RIC, Jhalana, Jaipur. - Jaipur News in Hindi

-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश के चैप्टर प्रेसिडेंट्स और प्रवासी राजस्थानियों से सीधा संवाद जयपुर। प्रवासी राजस्थानी (NRR) समुदाय के साथ नियमित और संस्थागत जुड़ाव को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान एवं DoRA द्वारा 16 अक्टूबर को RIC झालाना, जयपुर में 'प्रवासी राजस्थानी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान फ़ाउंडेशन के देश-विदेश के चैप्टर प्रेसिडेंट्स और NRR प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। उपमुख्यमंत्रीगण दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, सांसद, जयपुर शहर मंजू शर्मा और जयपुर के महापौर सुनील कोठारी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन के कई चैप्टर प्रेसिडेंट्स और NRR प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे, जबकि अन्य लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जुड़ेंगे। देश-विदेश में फैले राजस्थान फ़ाउंडेशन के 40 चैप्टर्स के नेटवर्क से चैप्टर प्रेसिडेंट्स की भागीदारी राज्य सरकार और राजस्थानी प्रवासी समुदाय के बीच सीधी बातचीत के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करेगी।
शिखर अग्रवाल, अति. मुख्य सचिव, DoRA कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देंगे और विषय की प्रस्तावना रखते हुए राज्य सरकार द्वारा की गई नई पहलों, नीतियों, व प्रवासी राजस्थानियों के द्वारा किये गए कार्यों के बारे में अवगत कराएंगे।
प्रवासी राजस्थानी संवाद के दौरान, सरकार द्वारा प्रदेश में प्रवासी समुदाय एवं निवेशकों की भागीदारी को बढ़ाने और MoUs को ज़मीनी स्तर पर तेज गति से लागू करने के लिए उठाए गए मुख्य कदमों पर भी चर्चा की जाएगी।
इस संवाद के दौरान NRR प्रतिनिधि राजस्थान में उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सहभागिता बढ़ाने पर अपने विचार व सुझाव साझा करेंगे, और राज्य के साथ बेहतर जुड़ाव, निवेश, सहयोग और योगदान पर भी चर्चा करेंगे।
यह कार्यक्रम 10 दिसंबर, 2026 को होने वाले 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' के दूसरे संस्करण से पहले प्रवासियों से जुड़ाव और आउटरीच के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। 10 दिसंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 8 दिसंबर को शेखावाटी हैरिटेज मीट एवं 9 दिसंबर को कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pravasi Rajasthani Samvad to be organized by the Department of Industries and Commerce, Rajasthan, and DoRA on October 16 at RIC, Jhalana, Jaipur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pravasi rajasthani samvad, bhajan lal sharma, rajasthan government, rajasthan foundation, nrr community, pravasi rajasthanis, rajasthan investment, mou implementation, ric jhalana jaipur, pravasi rajasthani diwas 2026, diya kumari, premchand bairwa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved