• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बड़ी चौपड़ से शिफ्ट हुए मंदिरों की विधि-विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा

जयपुर। जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के कार्य के लिए बड़ी चौपड़ से गुरुवार को शिफ्ट किए गए श्री जमनेश्वर महादेव, श्री अमनेश्वर महादेव एवं श्री धु्रवमुखी महावीर हनुमान मंदिर की मूर्तियों की शुक्रवार को विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। बड़ी चौपड़ से स्थानांतरित इन मंदिरों की मूर्तियों को माणक चौक थाने के पीछे धाभाईजी का खुर्रा स्थित संतोषी माता मंदिर के पास नवनिर्मित मंदिर में शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठापित किया गया। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इससे पहले सुबह मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा माणक चौक थाने के पीछे धाभाईजी का खुर्रा स्थित मंदिर स्थल से खवासजी का रास्ता, हवामहल रोड, बड़ी चौपड़ और रामगंज होते हुए वापस धाभाईजी का खुर्रा स्थित मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह पर लोगों व महिलाओं ने पुष्प वर्षा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pran-Pratishtha of Temples in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pran-pratishtha, temples in jaipur, jaipur metro rail project, jaipur district collector siddharth mahajan, badi chaupad heritage conservation committee\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved