• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेमी सागर कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई

Prabhat feri  in Nami Sagar Colony - Jaipur News in Hindi

जयपुर । भगवान महावीर के 2618वे जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज नेमी सागर कॉलोनी द्वारा हर वर्ष की भांति नेमी सागर कॉलोनी से एक प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सकल दिगम्‍‍‍‍बर जैन समाज नेमी सागर कॉलोनी के सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। सभी पुरुष श्वेत परिधान और महिलाएं पीली साड़ी पहनकर प्रभात फेरी में चल रही थी जो कि एक अलग ही छटा बिखेर रही थी। प्रभात फेरी में एक से परिधान पहने हुए महिलाएं पुरुषों और बच्चों का नजारा देखते ही बनता था। आरंभ स्थल पर डीसी जैन एवं परिवार ने दीप प्रज्वलन किया। वहीं कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने प्रभात फेरी को ध्वजा दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर्ता डी सी जैन, जिनवाणी प्रसारण पुण्यार्जक श्रीमती कमल लता एवं विकास पाटनी, लड्डू वितरण कर्ता अनिल जी धुंआ वालों का सकल दिगंबर जैन समाज नेमी सागर कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पगड़ी, माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

प्रभात फेरी के वैशाली सर्किल पहुंचने पर धर्म सभा आयोजित की गई जिसे डी सी जैन, रतन लाल जी सेठी, जयकुमार बड़जात्या एवं श्रीमती मंजू पांड्या ने संबोधित किया। प्रभात फेरी में कॉलोनी की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भजन गाते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के समापन स्थल पर जे के जैन कालाडेरा एवं प्रदीप निगोतिया द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prabhat feri in Nami Sagar Colony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nami sagar colony, lord mahavir, jaipur news, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved