जयपुर। राज्य में 39 पशुधन सहायकों के पदस्थापन आदेश शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया (Lalchand Kataria) ने इस संबंध में फाइल को मंजूरी देकर पशुपालन विभाग के निदेशक को जल्द नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कटारिया ने बताया कि न्यायालय में लम्बित इस प्रकरण में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से पशुधन सहायकों की भर्ती का रास्ता खुला है। उन्होंने बताया कि विभाग में 2077 पशुधन सहायकों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। पशु चिकित्सा सेवाओं को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से 72 पद और बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही एक अन्य न्यायिक प्रकरण में 56 पशुधन सहायकों को भी शीघ्र ही नियुक्ति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope