• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया कॉलेज में लगाई गई अर्थव्यवस्था पर पोस्टर और मॉडल प्रदर्शनी

Poster and model exhibition on economy organized at Kanodia College - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा शुक्रवार को अर्थव्यवस्था से संबंधित विषयों पर पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल द्वारा प्रर्दशनी का शुभारंभ किया गया, उन्होंनें छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. सुनीता माथुर एवं डॉ. रंजना अग्रवाल ने छात्राओें के काम की सराहना की। छात्राओं ने मुद्रास्फीति, उपभोक्ता अधिकार, गिग इकॉनामी, आय का चक्रीय प्रवाह, सतत् विकास, पर्यावरणीय गिरावट एवं आर्थिक विकास आदि विषयों पर पोस्टर एवं मॉडल के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन एवं सह-आचार्य, डॉ. रागिनी शर्मा निर्णायक रहें। कार्यक्रम में विभाग की प्राध्यापिकाओं विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. पारूल सिंह व प्राची सोनी की सक्रिय भूमिका रही एवं 41 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Poster and model exhibition on economy organized at Kanodia College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, kanodiya pg mahila mahavidyalaya, economics department, poster exhibition, model exhibition, economy, dr seema agarwal, dr sunita mathur, dr ranjana agarwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved