जयपुर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में राजस्थान की 25 सीटों में से 13 सीटों पर मतदान सोमवार को होगा। यहां मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक रहेगा। आज प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। इन सीटों पर शनिवार शाम प्रचार का शोर थम गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसमें मुख्य आकर्षण का केन्द्र की सीटें हैं जोधपुर और झालावाड़। क्योंकि इन सीटों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र चुनावी मैदान में हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जो अभी कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जोधपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। ये पहली बार ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस सीट से अशोक गहलोत पांच बार सांसद रह चुके हैं। इनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से होगा।
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत भी भाजपा के प्रत्याशी के रूप झालावाड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस से प्रमोद शर्मा हैं। दुष्यंत तीन बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं। चौथी बार ताल ठोक रहे हैं।
वसुंधरा राजे भी पांच बार सांसद रह चुकी हैं। आपको बताते जाए कि पहले चरण में पहले चरण में लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर,अजमेर, पाली , जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा , चितौड़गढ़ , राजसमंद , भीलवाड़ा , कोटा और झालावाड़-बारां पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
निर्वाचन आयोग ने यूसुफ़ पठान को प्रचार के दौरान 2011 विश्व कप की तस्वीरों के इस्तेमाल से रोका
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope