जयपुर । पुलिसकर्मियों की थाली में गेंहू, चावल के साथ मिलेट्स यनि मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी) भी सम्मिलित किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने इस साल को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष 2023 के रूप में घोषित किया है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स पोषक अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी का सेवन करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलों और यूनिट में संपर्क सभा का आयोजन कर जवानों को मिलेट्स यानी पोषक अनाज की खूबियों के बारे में अवगत करा इसे भोजन में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। पुलिस लाइन और बटालियन मुख्यालय स्थित शॉप में मिलेट्स रखें जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मिलेट्स में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होने के साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और खनिजों से भरपूर होने कारण इसे पोस्टिक धान्य भी कहा जाता है। मिलेट्स का भोजन में प्रयोग स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। मिलेट्स राजस्थान की भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के भी अनुकूल है और पुलिसकर्मियों के लिए ताकत वाले पोषण से भी भरपूर है।
पुलिस कल्याण शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिपिन कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला एसपी समेत पुलिस ट्रेनिंग सेंटर प्रमुख के लिये निर्देश जारी किए है।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope