• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईद और अन्य त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द के लिए विशेष सतर्कता बरते पुलिसः डीजीपी

Police taking special vigil for communal harmony on Eid and other festivals: DGP - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों को त्योहारों पर कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, एडीजी (अपराध) दिनेश एमएन, एडीजी एटीएस व एसओजी अशोक राठौड़ सहित सभी रेंज आईजी और हाल ही में जिलों में तैनात किए गए ओएसडी मौजूद थे। महानिदेशक पुलिस मिश्रा ने इस दौरान ईद समेत आगामी त्योहारों के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। डीजीपी मिश्रा ने विगत वर्षों में हुए सांप्रदायिक विवाद वाले स्थानों को चिन्हित कर प्रोएक्टिव एक्शन लेकर शरारती और उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। सभी जिला एसपी से कहाकि वह और पुलिस के स्थानीय अधिकारी त्योहारों के अवसर पर फील्ड में रहें और गश्त कर स्थिति का जायजा लेते रहें। पुलिसकर्मियों की तैनाती से पहले उन्हें अच्छे प्रकार से ब्रीफिंग कर उनके कार्य और जवाबदारी के संबंध में समझाएं।
छोटी घटना पर भी क्विक रिस्पांस देंः
उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक दृष्टि से छोटी सी घटना को भी गंभीरता से लेकर क्विक रेस्पॉन्स देते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जन सहभागिता पर बल देते हुए सीएलजी और शांति समिति सदस्यों के साथ स्थानीय व्यापारिक व सामाजिक संगठन और संभ्रांत लोगों से समय-समय पर मीटिंग कर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी की 29 अतिरिक्त कंपनियों के साथ होमगार्ड के करीब 3440 जवान उपलब्ध कराए गए हैं। जिला एसपी आवश्यकतानुसार जहां जैसी जरूरत हो, इनकी तैनाती करें।
सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य विभागों से रखें समन्वयः
डीजीपी ने आगामी त्योहारों के दौरान आवारा पशुओं, झूलते हुए तारों, जर्जर इमारतों आदि से सम्भावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इनसे बचने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police taking special vigil for communal harmony on Eid and other festivals: DGP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, dgp umesh mishra, police headquarters, special vigilance, law and order, communal harmony, festivals, dgp rajeev sharma, adg dinesh mn, adg ashok rathore, range igs, osds, districts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved