• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था

Police chalk arrangement in Jaipur on New Year Eve - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। इसके साथ ही रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू रहेगा, इसकी पालना पुलिस सख्ती से करवाएगी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (द्वितीय) राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में कोविड़ की गाइडलाइन की पालना में विशेष आयोजनों को छोडक़र सभी प्रकार के आयोजनों पर प्रतिबंध है। शाम 7 बजे बाद सभी प्रतिष्ठान, होटल एवं रेस्टोरेंट बंद रहेंगें। सभी थानाधिकारियों को निर्देष दिये गये है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट तथा प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखें एवं कोविड गााइडलाइन व कफ्र्यू की पालना करवाना सुनिश्चित करें। फिलहाल दिन में 82 जगह, शाम को 120 और रात को 90 जगहों पर नाकाबंदी कर सख्ती से जांच की जा रही है।
इसके अलावा नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के चिन्हित स्थानों पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया गया है। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। यदि कोई व्यक्ति कफ्र्यू के दौरान आवाजाही करता हुआ पाया गया तो व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ ही वाहन जब्ती की कार्यवाही भी की जायेगी।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये घरों में ही
रहें अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police chalk arrangement in Jaipur on New Year Eve
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police chalk, arrangement, jaipur, new year, eve, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved