• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान

Police awareness campaign about Chinese Manjha - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जानलेवा साबित हो रहे चाइनीज मांझे के खिलाफ जयपुर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को समझाइश कर है। चाइनीज मांझा और धातु मिश्रित मांझा का उपयोग नहीं करने की अपील की जा रही है।

इसी क्रम में माणक चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया, जिसके तहत थाना परिसर में बड़ी संख्या में छात्र, व्यापारी और अन्य लोग शामिल हुए। माणक चौक थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लोगों से समझाइश की गई है कि वह चाइनीज मांझा और धातु मिश्रित मांझा का उपयोग नहीं करे। दोनों ही प्रकार के मांझे से आमजन की जान तो जा ही रही है साथ ही बेजुबान पक्षी भी मौत का शिकार हो रहे हैं। जानलेवा मांझे को बेचने वाले लोगों की सूचना देने के लिए भी कहा गया है। उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा सके। थाना परिसर को प्लास्टिक मुक्त और ग्रीन थाना बनाने की भी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जयपुर में ईदगाह की रहीमन कॉलोनी निवासी चार वर्षीय फैजुद्दीन की मांझे से गर्दन कट गई थी, जिससे उसकी जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police awareness campaign about Chinese Manjha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, manak chowk police station, chinese manjhe, awareness campaign, chinese manjha and metal mixed manjha, police officer jitendra singh, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved