• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी देश के विकास को एक नई दिशा देना चाहते हैं : प्रेम चंद बैरवा

PM Modi wants to give a new direction to the development of the country: Prem Chand Bairwa - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की आकांक्षा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भजन लाल के नेतृत्व में जो दृष्टिकोण है, वह देश के विकास को एक नई दिशा देने के लिए है। उनका मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान को एक नई दिशा देने का कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए "राइजिंग राजस्थान" जैसी महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है।” उन्होंने कहा, “राजस्थान को एक समृद्ध राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल ने उद्योगपतियों और व्यापारियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। राज्य में अपार संभावनाएं हैं और उन्होंने उद्योगपतियों को बताया है कि यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। उनके दृष्टिकोण में यह साफ दिखाई देता है कि राजस्थान को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और इसके नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश की आवश्यकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “भजन लाल की यह सोच राजस्थान के युवाओं को रोजगार देने, स्थानीय लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने और राज्य को समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी। राज्य में औद्योगिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ, वहां के लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी जीवनशैली में भी सुधार होगा।”
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर आलोचना करती है, उनके पास कोई स्पष्ट दृष्टिकोण या योजना नहीं है। वे केवल नकारात्मक बातें करते हैं, बिना किसी ठोस और व्यावहारिक समाधान के। ऐसा मालूम पड़ता है कि वे अंधेरे में लाठी मारने का काम कर रहे हैं। इस स्थिति में, भाजपा सरकार की विकासात्मक सोच और दृष्टिकोण ही राजस्थान और देश के लिए बेहतर साबित होगा।”
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भजन लाल की पहल और उनके नेतृत्व में राजस्थान निश्चित रूप से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और इससे राज्य के हर नागरिक को लाभ होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि राजस्थान को एक समृद्ध और रोजगार पूर्ण राज्य बनाने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, वे सफल हों।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi wants to give a new direction to the development of the country: Prem Chand Bairwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prem chand bairwa, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved