• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PLF 2018 : वास्तविक स्थिति से अवगत कराता है गद्य : जितेन्द्र भाटिया

PLF 2018 : jaipur news : the prose tells Actual position : Jitendra Bhatia - Jaipur News in Hindi

जयपुर। समानांतर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन मुक्तिबोध मंच पर आयोजित सत्र में ‘गद्य बुरे दिनों में ’ पर जितेन्द्र भाटिया, सत्यनारायण, नूर जहीर, अनिल यादव जैसे विद्वानों ने अपने विचार प्रकट किये। मंच का संचालन उमा ने किया। शुरुआत में ‘गद्य बुरे दिनों में’ पर जितेन्द्र भाटिया ने कहा कि गद्य का प्रभाव भारत- पाकिस्तान की संस्कृति के वास्तविक रूप को प्रकट करता रहा है। कराची या लाहौर शहर की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन, सिनेमा, चाट-पकौड़े आदि जो गद्य में हमें कहानियों या उपन्यासों में दिखाई पड़ता है, वही साहित्य मुम्बई शहर के चित्रण को भी समान रूप से स्पष्ट करता है। डॉ. सत्यनारायण ने अपने रिपोर्ताज या शब्द-चित्र ‘वह केसर क्यारी’ के माध्यम से धौलपुर जैसे डांग क्षेत्र में महिलाओं की बदतर जिन्दगी का चित्रण करते हुए बताया कि कैसे आज भी केसर जैसी सुंदर महिलाएं डांग क्षेत्रों में बंदूक की नोक पर रखेल बना दी जाती हैं और उन्हें जगह-जगह बेच दिया जाता है।
नूर जहीर ने अपने आगामी उपन्यास ‘फसानावाद’ पर चर्चा करते हुए कहा कि बंटवारे के दौरान मुस्लिम महिलाओं से नहीं पूछा गया था कि उन्हें भारत या पाकिस्तान किस मुल्क में रहना पसंद है? उन्होंने ‘कहानी कैसे चले’ के माध्यम से फिरोजाबाई का चित्रण करते हुए बताया कि कैसे एक महिला को फिल्म अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ता है।
अनिल यादव ने अपने आगामी उपन्यास ‘प्रेमी का अधेड़ प्रेमिका को पत्र’ के माध्यम से हिंदी लेखकों की पीड़ा को व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में हिंदी लेखक को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मामूली संसाधन भी उपलब्ध कर पाना मुश्किल हो रहा है। मंच का संचालक उमा ने किया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PLF 2018 : jaipur news : the prose tells Actual position : Jitendra Bhatia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plf 2018, jaipur news, litterateur jitendra bhatia, literary satyanarayan, literary noor zaheer, literary anil yadav, plf in jaipur, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, साहित्यकार जितेन्द्र भाटिया, साहित्यकार सत्यनारायण, साहित्यकार नूर जहीर, साहित्यकार अनिल यादव, जयपुर में पीएलएफ 2018, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved