• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PLF 2018 : ज्ञान को बिना बांटे कवि की मुक्ति संभव नहीं : नरेश सक्सेना

PLF 2018 : jaipur news : The liberation of the poet is not possible without distributing of knowledge : Naresh Saxena - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गोडावण मंच पर लेखक से मिलिए कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार नरेश सक्सेना ने प्रेमचंद गांधी से बातचीत के दौरान कहा कि फिल्म की एक अलग ही ग्रामर होती है, जिसे मैंने एक फिल्म निर्देशक के रूप में बखूबी समझते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था, लेकिन आजकल अच्छे लेखकों के लिए फिल्मकार की शर्तों पर संवाद या गाने लिखना मुश्किल भरा है। नरेश सक्सेना ने मुक्तिबोध की कविता ‘ब्रह्मराक्षस’ की पंक्ति ‘मैं और गहरा जाना चाहता हूं, न जाने क्या मिल जाए?’ के माध्यम से संदेश दिया कि ज्ञान को बांटने पर ही कवि की मुक्ति संभव है। सक्सेना ने मुक्तिबोध की रचनाओं में ‘क्वांटम फिजिक्स’ के कुछ अनछुए पहलुओं को पहली बार साहित्य के मंच पर जोरदार तरीके से पेश भी किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद गांधी ने किया। आत्मा के दीपक के आलोक में खुद को पहचाने स्त्री
गोडावण मंच पर ही एक अन्य सत्र में लेखक से मिलिए कार्यक्रम में कवयित्री प्रीता भार्गव ने स्त्री विमर्श पर चर्चा की। उनसे अनन्त भटनागर ने संवाद किया। प्रीति भार्गव ने कहा कि स्त्री को आत्मा के दीपक के आलोक में खुद को पहचानना होगा। उन्होंने पुरुष को शिशु स्वभाव एवं स्त्री को मां के समान माना है। उन्होंने कहा मां चाहे तो बिगड़े बच्चे को शिक्षा दे सकती है और पुरुष को भी बदल सकती है। इस कार्यक्रम का संचालन अनन्त भटनागर ने किया।

मुस्लिम स्त्रियों के दर्द के पीछे समाज की अशिक्षा एवं हीन विचार हैं कारण

कुरजां मंच पर तीसरे सत्र में लेखक से मिलिए कार्यक्रम में वरिष्ठ कथाकार नूर जहीर से युवा कथाकार तस्नीम खान ने संवाद किया। नूर जहीर ने मुस्लिम स्त्रियों के दर्द के पीछे समाज की अशिक्षा एवं हीन विचार को कारण माना है। नूर जहीर ने कहा कि जब तक हम अपने ही भीतर और अपने ही घर में स्त्रियों को खुल कर जीने की आजादी नहीं देगे, तब तक समाज में बदलाव नहीं आ सकता। इसके लिए तो समाज के लोगों को समझना होगा और स्त्री के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए प्रयास करने होंगे। इसके लिए किसी अन्य को दोष देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहरी स्वतंत्रता से जरूरी है भीतरी स्वतंत्रता। नूर जहीर ने श्रोताओं द्वारा मुस्लिम मुद्दों जैसे तीन तलाक एवं बुर्का से संबंधित सवालों के जवाब भी प्रगतिशील सोच के साथ दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PLF 2018 : jaipur news : The liberation of the poet is not possible without distributing of knowledge : Naresh Saxena
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plf 2018, jaipur news, senior litterateur naresh saxena, poet preeta bhargava, litterateur noor zaheer, litterateur tasnim khan, premchand gandhi, anant bhatnagar, plf in jaipur, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, जयपुर में पीएलएफ 2018, वरिष्ठ साहित्यकार नरेश सक्सेना, कवयित्री प्रीता भार्गव, वरिष्ठ कथाकार नूर जहीर, युवा कथाकार तस्नीम खान, प्रेमचंद गांधी, अनन्त भटनागर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved