जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि योग लोगों को जोड़ता है। योग और योगाभ्यास की दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिश्र ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मानसिक और शारीरिक एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच भी योग सामंजस्य बनाता है। हमारी बदलती जीवन-शैली में योग चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद कर सकता है।
कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें प्रकृति से जुड़े रहना है और प्रकृति की प्रगति के साथ जीना है। कोरोना महामारी को योग और यौगिक क्रियाओं से हम मात दे सकते हैं।
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope