• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नया इंडिया बनाने में अग्रणी भूमिका निभायें - राज्यपाल

Play a leading role in creating a new India - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना ही नही है बल्कि यह हमें समाज के अनुसार रहना भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति, संस्कृति, समावेशी नागरिकता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं का आव्हान किया वे नया इंडिया बनाने में अग्रणी भूमिका निभाये।

राज्यपाल मिश्र यहां मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये। राज्यपाल ने संस्थान के परिसर में स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने संस्थान में पौधारोपण किया। राज्यपाल ने सीनेटर्स के साथ समूह चित्र कराया। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को संविधान की उदेशिका और मूल कत्र्तव्यों का वाचन करवाया। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि हमारी संस्कृति एक अत्यंत प्राचीन एवं गौरवशाली अतीत को रेखाकिंत करती है। भारतवर्ष सदियों तक ज्ञानार्जन, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक विकास तथा व्यापार में अग्रणी रहा है।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि नई सदी, जिसका कि तीसरा दशक अभी प्रारंभ हुआ है, चुनौतियों से भरी हुई है। राष्ट्र के विकास में गति लाने के लिये जो कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं, जैसे कि ‘‘डिजिटल इंडिया’’, ‘‘मेक इन इंडिया’’ एवं ‘‘स्किलिंग इंडिया’’, इन सभी की सफलता इस पर निर्भर है कि आप तकनीकी क्षेत्र में कितना शोध करते हैं। राष्ट्र के नव निर्माण के लिए इस प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों के कंधो पर शोध की महती जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Play a leading role in creating a new India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor kalraj mishra, malaviya national institute of technology, mnit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved