• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्सनालिटी डेवलपमेंट गुरु सौरभ जैन को मिला समाज गौरव का अलंकरण

Personality Development Guru Saurabh Jain got the glory of the society - Jaipur News in Hindi

जयपुर । सौरभ जैन को उनके द्वारा किये विशिष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिये “समाज गौरव के अलंकरण से अलंकृत किया गया । बरकत जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश कुमार जैन ने बताया की निम्न उपलब्धियों के लिये सौरभ जैन को “समाज गौरव के अलंकरण से अलंकृत किया गया है ।

उन्होंने बताया कि सौरभ जैन ने 29 अप्रैल 2018 को 16 घंटे 18 मिनट की NON STOP स्पीच देकर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित बनाया हजारों लोग उस कार्यक्रम के साक्षी बने और सबसे बडी बात रात 1 बजे जब स्पीच समाप्त हुयी तब भी पूरा ऑडिटोरियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था जिसे दिन में एक बजे भरना भी बडी बात होती है । इसके बाद उसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान विधानसभा, CENTRAL JAIL JAIPUR व ALBERT HALL, गोमटेश बाहुबली जैसे स्थानों पर अपनी स्पीच देकर अपना, परिवार का व समाज का नाम गौरवान्वित किया है । राजस्थान जैन युवा महासभा के अध्यक्ष व राजस्थान जैन महासभा के महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि सौरभ जैन एक “यूथ आइकॉन हैं”– वह समाज के लिये एक प्रेरणा हैं – सौरभ जैन धार्मिक कार्यों में अग्रणी, संयम, सद्भाव व सादगी के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं, उनकी अपने विषयों पर अद्भूत पकड़ है जब वह अपनी बात रखते हैं तो श्रोता मन्त्र मुग्ध होकर उन्हें सुनते रहते हैं ।
राजस्थान जैन महासभा के अध्यक्ष कमल बाबू जैन ने बताया की सौरभ जैन में गजब की नेतृत्व क्षमता है, हर आयु वर्ग के व्यक्ति के साथ मिलकर कैसे कार्य किया जाये यह उनसे सीखा जा सकता है, सौरभ जैन नित्य सफलता के नये सौपान को छू रहे हैं, जितने वह आगे बढ़ते जा रहे हैं उतने ही सरल होते जा रहे हैं, सौरभ जैन ने पिछले कुछ वर्षों में समाज को नयी दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, सौरभ जैन डिस्कवरी चैनल के साथ जो डाक्यूमेंट्री फिल्म बनायी उससे पूरे विशव में जैन धर्म का प्रचार हुआ ।
राजस्थान जैन महासभा के महामंत्री विनोद जैन ने बताया की सौरभ जैन मुनि श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज के परम व प्रमुख शिष्यहैं उन्होंने अपने गुरुदेव की प्रेरणा से अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाह के लिये तपोभूमि प्रणेता वेलफेयर फाउंडेशन का निर्माण किया जो कुछ ही समय में सामाजिक कार्यों के लिये समर्पित एक बडी संस्था का रूप ले चुकी है |
साथ ही सौरभ जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं सौरभ जैन श्रमण श्रुत सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष, तपोभूमि प्रणेता mobile APP केनिर्माता व निदेशक, दिगम्बर जैन मुनि सेवा संघ के महामंत्री, आचर्य विभव सागर जी महाराज के संघ चिंतामणि और सैकड़ों कार्यक्रमों में मुख्य संयोजक की भूमिका–सौरभ जैन ने वर्ष 2016 में उज्जैन में हुये तपोभूमि महामस्तकाभिषेक ( जो अपने आप में एककर अनूठा और बहुत ही वृहद स्तर का कार्यक्रम था ) उसके सफल आयोजन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया था
आज सौरभ जैन अपनी स्पीच व पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्लासेज के माध्यम से सभी आयुवर्ग के व्यक्तियों को “जीतें कैसे और जीयें कैसे” यह सीखा रहे हैं |
सौरभ जैन के उपरोक्त सभी प्रशंसनीय कार्यों को देखते हुये सौरभ जैन को समाज गौरव के अलंकरण से अलकृत किया जा रहा है, यह जैन समाज द्वारा प्रदान किये जाने वाले सर्वोच्च सम्मान में से एक है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Personality Development Guru Saurabh Jain got the glory of the society
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: personality development guru saurabh jain, jaipur news, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved