• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साइक्लोथोन में जनप्रतिनिधियों ने दिया फिजिकल फिटनेस का संदेश

Peoples representatives gave the message of physical fitness in Cyclothon - Jaipur News in Hindi

-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सतीश पूनिया व अशोक परनामी ने चलाई साइकिल

जयपुर। फिजिकल फिटनेस को बरकरार रखने के लिए साइक्लिंग बेहद जरूरी है, यही संदेश देने के लिए जयपुर की सड़कों पर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हजारों युवाओं के साथ साइक्लिंग की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी व सांसद रामचरण बोहरा ने मारवाड़ी युवा मंच, जयपुर कैपिटल व जयपुर मूमल तथा ज्वेलर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइक्लोथोन-3.0 में हिस्सा लिया। इन जनप्रतिनिधियों ने गांधी नगर स्थित गांधी सर्किल से आरंभ हुई साइक्लोथॉन को न केवल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बल्कि खुद भी इसका हिस्सा बने। कार्यक्रम संयोजक ऋषभ बैराठी ने बताया कि रैली में 500 साइकिलिस्ट ने भाग लिया। इन सभी भाग लेने वालों को मारवाड़ी युवा मंच की ओर टी शर्ट, रिस्ट बैंड, नाश्ता और मेडल प्रदान किए गए। शाखा प्रवक्ता अनुप गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भारत सरकार की मुहिम फिट इंडिया के लिये मारवाड़ी युवा मंच को केंद्र सरकार ने अधिकृत किया है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच की देश भर की 800 शाखाओं ने एक साथ, एक समय और एक ही ड्रेस कोड में 2 लाख से ज़्यादा साइकिलिस्ट के साथ यह भव्य आयोजन किया। इस दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डीपी खंडेलवाल, रामसरण गुप्ता, राष्ट्रीय संविधान समिति के चेयरमैन केदार गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक मेठी, जयपुर कैपिटल अध्यक्ष मनीष खंडेलवाल, जयपुर मूमल अध्यक्ष सपना गुप्ता व राजू मंगोड़ीवाला भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Peoples representatives gave the message of physical fitness in Cyclothon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bjp state president, cp joshi, former state president satish poonia, ashok parnami, mp ramcharan bohra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved