• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आधारभूत सुविधाएं नहीं होने से जेडीए की आवासीय स्कीमों में रुचि नहीं ले रहे लोग

People not interested in residential schemes of JDA due to lack of basic amenities - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने आर्थिक हालात सुधारने और ग्रामीण इलाकों में खाली पड़ी जमीनों के उपयोग करने के लिए पिछले दस साल में 50 से ज्यादा कॉलोनियां बसा दी, लेकिन उनका आधारभूत विकास नहीं किया। सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं भी नहीं है। वहीं रियल एस्टेट मार्केट में आई गिरावट के बाद डिमांड कम हो गई है। इस कारण इन कॉलोनियों में अब लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पहले एक स्कीम में कई गुणा तक आवेदन आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटने लगी है।

जेडीए की आवासीय कॉलोनियों में दो साल पहले तक आवेदन करने वालों की होड़ मची रहती थी, लेकिन अब भूखंडों से आधे आवेदन ही हो रहे हैं। जेडीए की फागी रोड पर बसी रोहिणी एन्क्लेव आवासीय योजना में खाली पड़े 457 भूखंडों के लिए केवल 766 आवेदन ही आए हैं। इसमें भी छोटे भूखंडों की रेट आरक्षित दर की 25 फीसदी होने के कारण 34 भूखंडों के लिए 614 आवेदन आए हैं। 252 वर्ग मीटर के भूखंडों की रेट आरक्षित दर का 115 फीसदी यानी 8050 रुपए प्रति वर्ग मीटर होने के कारण 176 भूखंडों के लिए केवल 50 आवेदन ही जमा हुए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त थी। जेडीए की कई कॉलोनियों में भूखंड खाली पड़े हैं। जेडीए ने पिछले महीने फागी रोड की रोहिणी एन्क्लेव के 457 भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे, लेकिन लोगों को रुझान कम रहा। 135 वर्ग गज 252 वर्ग मीटर के भूखंड के लिए आवेदन करने वालों को बिना लॉटरी के ही भूखंड मिलना तय है। लोगों का कहना है कि रोहिणी एन्क्लेव आवासीय योजना में एक साल पहले भूखंड लेने वाले परेशान है। जेडीए यहां पर आधारभूत सुविधाएं विकसित नहीं कर रहा है। जेडीए जोन -14 के डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र यादव को कई बार शिकायत करने ज्ञापन देने के बाद भी सुधार नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People not interested in residential schemes of JDA due to lack of basic amenities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people not interested in residential schemes of jda, due to lack of basic amenities, gohini nagar scheme jaipur, rohini nagar jaipur, jda jaipur, jaipur development authority jaipur, rohini enclave jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved