• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खान विभाग के 24 घंटे सातों दिन नियंत्रण कक्ष से लोग उत्साहित, वाट्सएप पर पहले ही दिन 40 शिकायतें, तत्काल कार्यवाही के निर्देश

People excited by the 24/7 control room of the Mines Department, 40 complaints on WhatsApp in the first day, instructions for immediate action - Jaipur News in Hindi

-जयपुर बस्सी के दयारामपुरा में बड़ी कार्यवाही करते हुए 6500 टन मेसेनरी स्टोन जब्त

-बिजौलिया में बड़ी कार्यवाही करते हुए 32 लाख का जुर्माना, गोटन में 300 टन मेसेनरी स्टोन जब्त जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों से अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 जनवरी से चल रहे संयुक्त अभियान में विभाग द्वारा कंट्रोल रुम की स्थापना और वाट्सएप नंबर 9468742101 पर कहीं से भी मोबाइल या वाट्सएप की सुविधा को प्रदेशवासियों ने हाथोंहाथ लिया है। वाट्सएप नंबर शुरु होते ही अभियान में प्रदेष के कोने कोने से आमनागरिकों की भागीदारी बढ़ गई है। देर रात शुरु हुई सुविधा से लोगों ने जुड़ते हुए अवैध खनन गतिविधियों की 40 से अधिक जानकारियां अपलोड की गई है वहीं कंट्रोल रुम में नागरिकों के मोबाईल कॉल आ रहे हैं। वहीं जयपुर एसएमई प्रताप मीणा और उनकी टीम द्वारा जयपुर की बस्सी के पास दयारामपुरा में बड़ी कार्यवाही करते हुए 6500 टन मेसेनरी स्टोन जब्त किया है। गोटन में 300 टन सहित अन्य स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध खनिज जब्त करने की कार्यवाही की गई है। बिजौलिया में एसएमई अरविन्द नन्दवाना द्वारा 32 लाख का मौका पंचनामा बनाया गया है। समूचे प्रदेश से लगातार कार्यवाही के समाचार है।
खान सचिव आनन्दी द्वारा शनिवार को वीसी के माध्यम से विभाग के अधिकारियों से रुबरु होते हुए सभी एसएमई को अपने अपने क्षेत्रों में अभियान के दौरान लगातार औचक निरीक्षण करने का असर दिखने लगा है। जयपुर एसएमई प्रताप मीणा के साथ ही प्रदेश के अन्य एसएमई के भी आज औचक निरीक्षण करने की जानकारी प्राप्त हो रही है। विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष के मोबाइल व वाट्सएप नंबर 9468742101 शुरुआत में ही प्रदेश के अलग अलग स्थानांे पर अवैध खनन गतिविधियों की करीब 40 शिकायतें प्राप्त हुई हैं वहीं लोगों के बड़ी संख्या में मोबाइल कॉल के माध्यम से जानकारियां प्राप्त की जा रही है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री एसके शर्मा ने बताया कि प्रदेशवासी विभाग की मोबाइल वाट्सएप सुविधा से उत्साहित है और जानकारी साझा कर रहे हैं।
आमलोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा कंट्रोल रुम का वाट्सएप नंबर 9468742101 पर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से कहीं पर भी होने वाली अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और अवैध खनिज भण्डारण से संबंधित जानकारी या शिकायत कोई भी नागरिक मय लोकेषन के इस वाट्सएप नंबर पर दे सकते हैं। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि विभाग को नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस योगेन्द्र सिंह सहवाल और उनकी टीम द्वारा शिकायतों पर कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए मोनेटरिंग की जा रही है।
जयपुर के दयारामपुरा में एसएमई प्रताप मीणा ने एमई श्रीकृष्ण शर्मा, एएमई लक्ष्मी चंद मीणा, जयपुर विकास प्राधिकरण की आईएलआर रुक्मणी देवी, निरीक्षक सुरेन्द्र सैनी आदि के साथ बड़ी कार्यवाही करते हुए मेसेनरी स्टोन का अवैध खनन भण्डारण को पकड़ा। टीम द्वारा 6500 टन मेसेनरी स्टोन जब्त किया गया है।
जिला कलक्टर अजमेर भारती दीक्षित के निर्देशन में एसएमई अजमेर पीआर आमेटा की टीम एमई जय गोदारा, एमई विजिलेंस प्रवीण अग्रवाल आदि द्वारा कार्यवाही की गई। अजमेर टीम द्वारा पीसांगन के मकरेड़ा, माकड़वाली, होकरा, सराधना, डुमाडा, खरेकड़ी, आदि में कार्यवाही की गई। एएमई गोटन मनोज तंवर ने रिया श्यामदास में 300 टन मेसेनरी स्टोन जब्त किया गया।
भीलवाड़ा एसएमई अरविन्द नन्दवाना के नेतृत्व में बिजौलिया क्षेत्र में कार्यवाहियां की गई है। एसएमई भीलवाड़ा नन्दवाना द्वारा एमई बिजौलिया प्रकाश माली, एसडीएम बिजौलिया बंशीधर योगी की टीम द्वारा बिजौलिया के पास जलेरी बंजारण में-2, भूति में 2 व उमाजी में 1 प्रकरण बनाते हुए 32 लाख का जुर्माना बनाया है। इसी तरह से प्रदेश के अलग अलग हिस्सोें से अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध खनिज भण्डारण पर कार्यवाही जारी होने के जानकारी प्राप्त हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People excited by the 24/7 control room of the Mines Department, 40 complaints on WhatsApp in the first day, instructions for immediate action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief minister, bhajan lal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved