• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल भवन में पेंशन अदालत आयोजित, 26 सेवानिवृत्त कार्मिकों को अग्रिम दिए पीपीओ

Pension Adalat Held at Jal Bhawan; 26 Retired Personnel Receive Advance PPOs - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में सेवानिवृत्त कार्मिकों, पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा लंबित पेंशन प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए बुधवार को जल भवन सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेशभर के विभागीय क्षेत्रीय कार्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और पेंशनर्स के प्रकरणों एवं परिवेदनाओं पर आवश्यक कार्रवाई की गई। पेंशन अदालत में प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हेमन्त कुमार गेरा ने अधिकारियों को पेंशनर्स से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी करने तथा सेवानिवृत्ति परिलाभों के भुगतान से संबंधित मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। सेवानिवृत्ति के समय ही मिले पेंशन संबंधी लाभ —
विभाग की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के समय ही पेंशन संबंधी लाभ एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सितंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले 26 कार्मिकों को अग्रिम रूप से पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) वितरित किए गए।
विगत तीन माह में विभाग के कुल 378 पेंशन प्रकरणों में से 312 प्रकरणों में पीपीओ जारी किए जा चुके हैं। शेष 66 प्रकरणों में से 20 प्रकरणों में भी पीपीओ जारी कर दिए गए हैं, जबकि शेष प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं।
पेंशन अदालत में 9 प्रकरण प्राप्त —
पेंशन अदालत में कुल 9 पेंशन प्रकरण प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पेंशन विभाग से आपत्तियों सहित वापस प्राप्त प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण करने तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की पालना से मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
पेंशनर्स की सुविधा के लिए जल भवन में हेल्प डेस्क एवं समुचित बैठक व्यवस्था की गई। साथ ही, दूर-दराज क्षेत्रों के पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों को वीसी से जोड़ा गया। अधिकारियों को संबंधित कोषाधिकारियों एवं पेंशन विभाग के अधिकारियों से समन्वय रखते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संदीप शर्मा, संयुक्त शासन सचिव (प्रथम) सक्षम गोयल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (प्रशासन) मुकेश बंसल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pension Adalat Held at Jal Bhawan; 26 Retired Personnel Receive Advance PPOs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan phed, pension court, pensioners, family pensioners, ppo, pension payment order, jaipur, water bhawan, public health engineering department, pension grievance, rajasthan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved