जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा गाय के बाद अब मोर को लेकर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने गायों एक मामले में सुनवाई करते हुए केन्द्र से सिफारिश की है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होनें कहा था कि कानून में बदलाव कर गोहत्या पर उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। महेश चंद्र शर्मा रिटायर भी हो चुके हैं। महेश चंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मोर को राष्ट्रीय पक्षी इसलिए घोषित किया क्योंकि मोर आजीवन ब्रह्मचारी रहता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मेार के जो आंसू आते हैं, मोरनी उसे चुग कर गर्भवती होती है। साथ ही उन्होनें कहा कि मोर कभी भी मोरनी के साथ सहवास नहीं करता। उन्होनें तर्क दिया कि मोर पंख को भगवान कृष्ण ने इसलिए लगाया क्योंकि वह ब्रह्मचारी है। इसी कारण से साधु संत भी मोर पंख का इस्तेमाल करते हैं। मंदिरों में इसलिए मोर पंख लगाया जाता है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope