• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कल्पना संगीत विद्यालय में गूंजे देशभक्ति के तराने

Patriotic Melodies Resonate at Kalpana Sangeet Vidyalaya - Jaipur News in Hindi

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मेरा भारत मेरी जान’ कार्यक्रम में कल्पना संगीत विद्यालय के युवा एवं बाल कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देशप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और संगीत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

युवा संगीतकार एवं गायक अंकित भट्ट के संयोजन में नवांकुर विद्यार्थियों नमन जैन, रचित सिंघल, वेदांश चांगल, कृतिका शर्मा और अथर्व रावत ने देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ प्रस्तुत किया। कलाकार नवल डांगी ने ‘चिट्ठी आई है, वतन से चिट्ठी आई है’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में अंकित भट्ट ने ‘संदेश आते हैं’, जबकि काजल कुमारी और ज्योति कुमारी ने ‘दिल दिया है, जान भी देंगे’ प्रस्तुत किया। संजय माहेश्वरी ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गीत के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया।
इसी क्रम में बृजेश व्यास एवं गौरव भट्ट ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। अबीर तिवारी ने पखावज पर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं कुणाल शर्मा ने गिटार पर देशभक्ति रचना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में संगीत का रंग भर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर अंकित भट्ट ने सभी कलाकारों, विद्यार्थियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। देशभक्ति गीतों से सजे इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को और अधिक मजबूत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patriotic Melodies Resonate at Kalpana Sangeet Vidyalaya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kalpana sangeet vidyalaya, jaipur news, independence day, mera bharat meri jaan, patriotic songs, ankit bhatt, naman jain, rachit singhal, vedansh changal, kritika sharma, atharv rawat, naval dangi, kajal kumari, jyoti kumari, sanjay maheshwari, pakhawaj performance, guitar performance, indian culture, patriotic music, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved