जयपुर। उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा ने घोषणा की है कि रीको के नवविकसित औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्डों की कीमत को क्षेत्रानुसार 20 से 30 प्रतिशत तक कम किया जा रहा हैं वहीें रीको भूखण्डों की खरीद पर 75 प्रतिशत राशि तक का ऋण रीको द्वारा उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके साथ ही रीको औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि के मूल्यांकन, परीक्षण और सीमांकन के लिए ड्रोन सर्वे करवाया जाएगा। रीको औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, सड़क, बिजली, डंपिंग व्यवस्था दुरुस्त होगी।
उद्योग मंत्री मीणा गुरुवार को उद्योग भवन में एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल व रीको एमडी आशुतोष पेडनेकर के साथ रीको के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रदेश में औद्योगिक निवेश के प्रति गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि नई औद्योगिक विकास नीति के साथ ही राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में पहलीबार सरकार द्वारा खुले दिल से सहायता प्रावधान घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग लगेंगे तो आर्थिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे।
मीणा ने कहा कि रीको की भूखण्ड आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी करते हुए ई ऑक्सन शुरु कर दिया गया है। उन्होंने नाथद्वारा के बगड़ में टायल्स उद्योगों की स्थापना के लिए गैस की उपलब्धता के लिए समन्वय के निर्देश दिए ताकि गुजरात के मोरवी के स्थान पर राजस्थान में ही टायल्स उद्योग विकसित किया जा सके। उन्होंने भीलवाड़ा, कोटा, भिवाड़ी सहित प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में गैस उपलब्ध कराने के लिए ठोस प्रयास व समन्वय के निर्देश दिए। इसके साथ ही गैस की पाइप लाइन के पास नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को कहा। इससे उद्योगाें को सस्ती उर्जा मिल सकेगी वहीं एनजीटी की तलवार भी नहीं लटकेगी और प्रदूषण भी नहीं होगा। उन्होंने राजसमंद में रीको अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उद्योग मंत्री मीणा ने आगामी तीन साल तक रीको औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की दर से सर्विस चार्ज बढ़ाकर नहीं वसूलने को कहा। उन्होंने रीको के क्षेत्रीय अधिकारियों से सकारात्मक सोच के साथ उद्यमियों और औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ ही रिप्स सहित राज्य सरकार की उद्योगों को प्रोत्साहित करने की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक निवेशक आएं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए खुले दिमाग से योजनाएं व नीति तैयार कर जारी की है। नई निवेश प्रोत्साहन योजना को अधिक सरल व अग्रगामी बनाया गया है ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संभागीय औद्योगिक संवाद कार्यक्रम उद्योग विभाग-एक संवाद में प्राप्त सभी परिवेदनाओं पर तय समय सीमा में काईवाई कर संबंधित को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीको औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली, डंपिंग यार्ड आदि की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल काम आरंभ कराकर आधारभूत सुविधाओं को विस्तारित करें।
रीको के एमडी आशुतोष पेडनेकर ने बताया कि 462 करोड़ में 397 भूखण्ड आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ई ऑक्शन से व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया हैं वहीं उद्यमियों के लिए राज्य के सभी रीको औद्योगिक क्षेत्रों की जानकारी मय भूखण्डों की उपलब्धता के रीको जीआईएस वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। एमडी पेडनेकर ने बताया कि 401 हैक्टेयर क्षेत्र के भीलवाड़ा के उखेलिया, सीकर के मउ, अलवर के कोलिलाजोगा, बीकानेर के करणी विहार और कोटा के कुबेर विस्तार विकसित किए जा रहे हैं।
रीको के एडवाइजर इन्फ्रा पुखराज सेन ने विस्तार से रीको की गतिविधियों व भावी कार्ययोजना की प्रजेटेंशन के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में उद्योग मंत्री के विषिष्ठ सहायक बचनेश अग्रवाल व रीको के मुख्यालय व औद्योगिक क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत देशविरोधी ताकतों को युवाओं का करारा जवाब: अमित शाह
राशिफल 17 अक्टूबर: मिथुन और कन्या को मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल
माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
देबीना बनर्जी ने मातृत्व पर कही दिल की बात, बोलीं-मातृत्व ने मुझे और मजबूत बनाया
प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
श्रेया घोषाल का 'अनस्टॉपेबल टूर' फिर दक्षिण अफ्रीका में, डरबन और प्रिटोरिया में बिखरेगा जादू
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope